कंपनियों के लिए पैसा जुटाना सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में कठिन हो गया है। यह तथ्य इस बात से भी साबित होता है कि साल 2023 की पहली तिमाही में भारत में सिर्फ 4 बड़ी कंपनियों का ही IPO आया है। इस बावजूद भारत बाकी देशों के मुकाबले इस लिस्ट में सबसे ऊपर है। EY ने एक रिपोर्ट में बताया कि साल 2023 की पहली तिमाही में 4 बड़ी कंपनियों के IPO ने कुल 10.7 करोड़ डॉलर जुटाए। जबकि साल 2022 के 3 बड़ी कंपनियों के IPO ने कुल 99.5 करोड़ डॉलर जुटाए थे। यह इस साल IPO के जरिए जुटाई गई रकम में 89 फीसदी गिरावट का संकेत देता है। हालांकि IPO की संख्या करीब 33 फीसदी है।
