भारत के पहले यूनिकॉर्न स्टार्टअप InMobi ने शेयर बाजार में लिस्टिंग की तैयारी बड़े पैमाने पर शुरू कर दी है। मनीकंट्रोल को इस मामले की जानकारी रखने वाले कई इंडस्ट्री सूत्रों ने बताया कि यह कंपनी 50 करोड़ डॉलर से ज्यादा का IPO ला सकती है। इसके लिए एडवाइजरी भूमिकाओं को लेकर स्टार्टअप ने हाल ही में 8 इनवेस्टमेंट बैंकों से संपर्क किया है।
