क्रायोजेनिक स्टोरेज टैंक बनाने वाली कंपनी Inox India का IPO 14 दिसंबर को खुल रहा है। कंपनी की योजना अपर प्राइस बैंड पर IPO से 1,459.32 करोड़ रुपये जुटाने की है। गुजरात स्थित कंपनी Inox India ने इस साल अगस्त में मार्केट रेगुलेटर SEBI के पास IPO पेपर दाखिल किए थे। कंपनी के पब्लिक इश्यू के तहत नए शेयर जारी नहीं होंगे। केवल मौजूदा शेयरधारकों की ओर से 2.21 करोड़ इक्विटी शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) रहेगा। 10 पॉइंट में जानिए इस IPO से जुड़ीं तमाम डिटेल्स...
Inox India का IPO 14 से 18 दिसंबर तक बोली लगाने के लिए खुला रहेगा।
कंपनी ने पब्लिक इश्यू के लिए प्राइस बैंड 627-660 रुपये प्रति शेयर तय किया है।
इनवेस्टर्स मिनिमम 22 इक्विटी शेयरों के लॉट में पैसे लगा सकते हैं।
OFS में शेयर बिक्री करने वाले शेयरधारकों में प्रमोटर सिद्धार्थ जैन, पवन कुमार जैन, नयनतारा जैन, इशिता जैन, मंजू जैन, लता रूंगटा, भारती शाह, कुमुद गंगवाल, सुमन अजमेरा और रजनी मोहट्टा के नाम शामिल हैं।
बुक रनिंग लीड मैनेजर और रजिस्ट्रार
ICICI सिक्योरिटीज और एक्सिस कैपिटल, इस इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं। वहीं Kfin Technologies Limited, रजिस्ट्रार है।
Inox India ने पब्लिक इश्यू का 50 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB), 15 प्रतिशत हिस्सा हाई नेटवर्थ वाले इंडीविजुअल्स और 35 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व रखा है।
Inox India के शेयरों को 21 दिसंबर को BSE और NSE पर लिस्ट किया जा सकता है।
ग्रे मार्केट में Inox India के शेयर 363 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं।
वित्तीय तौर पर कितनी मजबूत है कंपनी
Inox India का शुद्ध मुनाफा वित्त वर्ष 2022-23 में 17 प्रतिशत बढ़कर 152.7 करोड़ रुपये रहा था। वहीं रेवेन्यू 23.4 प्रतिशत बढ़कर 966 करोड़ रुपये रहा। कंपनी, कई इंडस्ट्रीज को सर्विस प्रदान करती है। इसके स्टैंडर्ड क्रायोजेनिक टैंक और इक्विपमेंट, बेवरेज केग, बीस्पोक टेक्नोलॉजी, इक्विपमेंट और सॉल्यूशन के साथ-साथ बड़ी टर्नकी प्रोजेक्ट्स का इस्तेमाल इंडस्ट्रियल गैसों, लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG), ग्रीन हाइड्रोजन, एनर्जी, स्टील और मेटिकल और हेल्थकेयर सहित कई इंडस्ट्रीज में किया जाता है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।