Inspire Films का IPO आज 25 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। इसे निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। यह इश्यू पहले दिन अब तक 9.79 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे 2.34 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है जबकि ऑफर पर 23.94 लाख शेयर हैं। कंपनी का इरादा इश्यू के जरिए 21.23 करोड़ रुपये जुटाने का है। आईपीओ के लिए 56-59 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड रखा गया है। कंपनी ने इसके तहत 35.98 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए हैं।
सब्सक्रिप्शन से जुड़ी डिटेल
इस आईपीओ को सभी कैटेगरी में निवेशकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व हिस्से को अब तक 11.15 गुना सब्सक्राइब किया गया है। इसके अलावा, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स का हिस्सा 7.04 गुना और नॉन इंस्टीट्यूशनल बायर्स का हिस्सा 10.29 गुना सब्सक्राइब हुआ है।
इंस्पायर फिल्म्स के आईपीओ में 27 सितंबर 2023 तक निवेश का मौका है। सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 3 अक्टूबर को होने की उम्मीद है। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 6 अक्टूबर 2023 को एनएसई एसएमई पर होगी। इंस्पायर फिल्म्स ने एंकर निवेशकों से 6.03 करोड़ रुपये जुटाए हैं।
इस आईपीओ का मिनिमम लॉट साइज 2000 शेयर है और निवेशक इसके मल्टीपल में बोली लगा सकते हैं। रिटेल निवेशकों को कम से कम 118,000 रुपये का निवेश करना होगा। इंस्पायर फिल्म्स आईपीओ में कुल 18.97 फीसदी शेयर क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (क्यूआईबी), 33.31 फीसदी खुदरा निवेशकों और 14.29 फीसदी नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) के लिए आरक्षित हैं।
Inspire Films साल 2012 में इनकॉर्पोरेट हुई है। कंपनी टेलीविजन और डिजिटल कंटेंट क्रिएशन, प्रोडक्शन, डिस्ट्रीब्यूशन और एग्जीबिशन के बिजनेस में लगी हुई है। नारनोलिया फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड इंस्पायर फिल्म्स आईपीओ का बुक रनिंग लीड मैनेजर है, जबकि माशितला सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड इश्यू का रजिस्ट्रार है। इंस्पायर फिल्म्स आईपीओ के लिए मार्केट मेकर शेयर इंडिया सिक्योरिटीज है।