IPO in August : इस महीने TVS Supply Chain समेत इन कंपनियों के खुलेंगे आईपीओ, लिस्टिंग के लिए तैयार हैं ये शेयर
अब अगस्त महीने में भी कई IPO खुलने वाले हैं जिनमें आपके पास निवेश का मौका होगा। यहां हमने उन कुछ कंपनियों की लिस्ट दी है, जो इस महीने सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाले हैं। इसके साथ ही, उन कंपनियों के बारे में भी बताया है जिनकी लिस्टिंग इस महीने होने वाली है
अब अगस्त महीने में भी कई IPO खुलने वाले हैं जिनमें आपके पास निवेश का मौका होगा।
IPO in August : प्राइमरी मार्केट में जुलाई में अच्छी-खासी हलचल देखी गई। इस दौरान मेनबोर्ड के साथ ही कई SME आईपीओ की लिस्टिंग देखी गई। हाल ही में शेयर मार्केट में लगातार उछाल के बीच कई आईपीओ को भी निवेशकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। अब अगस्त महीने में भी कई आईपीओ खुलने वाले हैं जिनमें आपके पास निवेश का मौका होगा। यहां हमने उन कुछ कंपनियों की लिस्ट दी है, जो इस महीने सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाले हैं। इसके साथ ही, उन कंपनियों के बारे में भी बताया है जिनकी लिस्टिंग इस महीने होने वाली है।
TVS Supply Chain Solutions IPO
TVS सप्लाई चेन सॉल्यूशंस का आईपीओ गुरुवार यानी 10 अगस्त को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। कंपनी ने पहले तय किए गए 2000 करोड़ रुपये के मुकाबले नए इश्यू से 600 करोड़ जुटाने की योजना बनाई है। ऑफर-फॉर-सेल (OFA) हिस्से को पहले के 5.9 करोड़ शेयरों से घटाकर 1.42 करोड़ शेयर कर दिया गया है। एंकर निवेशकों के लिए यह इश्यू 9 अगस्त को खुलेगा। निवेशकों के पास 14 अगस्त तक निवेश का मौका होगा।
सब्सक्रिप्शन के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 22 अगस्त को होगा। 23 अगस्त को सफल निवेशकों के डीमैट अकाउंट में शेयर क्रेडिट किए जाएंगे। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 24 अगस्त को होगी। कंपनी अपने और अपनी सब्सिडियरी कंपनियों TVS LI UK और TVS SCS सिंगापुर का कर्ज चुकाने के लिए फंड का इस्तेमाल करेगी। इसके अलावा, सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए भी फंड खर्च किया जाएगा।
Balaji Specialty Chemicals IPO
केमिकल बनाने वाली कंपनी बालाजी स्पेशलिटी केमिकल्स 18 अगस्त को सब्सक्रिप्शन के लिए अपना आईपीओ लॉन्च करने के लिए तैयार है। निवेशक इसमें 22 अगस्त तक पैसे लगा सकेंगे। कंपनी आईपीओ के माध्यम से लगभग 425 करोड़ रुपये जुटाएगी। इसमें 250 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, 2.60 करोज़ शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत की जाएगी।
सब्सक्रिप्शन के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 25 अगस्त को होगा। इक्विटी शेयर 29 अगस्त को सफल निवेशकों के डीमैट अकाउंट में जमा किए जाएंगे। शेयरों को स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट किए जाने की संभावना है। शेयर 30 अगस्त को स्टॉक एक्सचेंज BSE और NSE पर लिस्ट होने की संभावना है। इश्यू से प्राप्त फंड का इस्तेमाल कर्ज के री-पेमेंट या प्री-पेमेंट के लिए किया जाएगा।
Tata Technologies IPO
टाटा ग्रुप की कंपनी का इश्यू 19 साल के बाद दलाल स्ट्रीट पर आने वाला है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक सेबी की हरी झंडी मिलने के बाद कंपनी को आईपीओ लॉन्च करने के लिए प्राइस बैंड समेत अन्य चीजों को अंतिम रूप देने में 30-45 दिन लगेंगे। ऐसे में निवेशक अगस्त के अंत तक या सितंबर 2023 की पहली तिमाही में टाटा टेक्नोलॉजीज के आईपीओ की उम्मीद कर सकते हैं।
कंपनी ने भारतीय शेयर बाजारों में लिस्ट होने के लिए 405,668,530 शेयरों का प्रस्ताव दिया है, इसलिए आईपीओ की कीमत करीब 295 रुपये होगी। मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार मार्केट वैल्यूएशन के मुकाबले 10 से 15 फीसदी डिस्काउंट प्राइस बैंड के मामले में टाटा टेक्नोलॉजीज आईपीओ प्राइस बैंड 280 से 285 रुपये के रेंज के आसपास होने की उम्मीद की जा सकती है।
Srivari Spices and Foods IPO
Srivari Spices and Foods एक स्मॉल और मीडियम एंटरप्राइजेज (SME) आईपीओ है। यह 7 अगस्त को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। आईपीओ का प्राइस बैंड 40 से 42 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है। कंपनी का लक्ष्य इस आईपीओ के माध्यम से अपर प्राइस बैंड पर 9 करोड़ रुपये जुटाने का है। इसके शेयरों को NSE इमर्ज प्लेटफॉर्म पर लिस्ट किया जाएगा। आईपीओ से प्राप्त फंड का उपयोग वर्किंग कैपिटल जरूरतों और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्य के लिए किया जाएगा। निवेशक इसमें 9 अगस्त तक निवेश कर सकेंगे। शेयरों की लिस्टिंग 18 अगस्त को होने की संभावना है।
कंपनी मसाले और आटा (चक्की आटा) बनाने का कारोबार करती है। मसालों को 3000 से अधिक रिटेल आउटलेट्स और इसके पूरे गेहूं और शरबती आटे को तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में 15000 से अधिक दुकानों तक पहुंचाया जाता है।
इन शेयरों की होगी लिस्टिंग
SBFC Finance एक मेनबोर्ड आईपीओ है और इसके शेयर 7 अगस्त को बंद होने के बाद स्टॉक एक्सचेंज BSE और NSE पर लिस्ट हो जाएंगे। शेड्यूल के मुताबिक लिस्टिंग की तारीख 16 अगस्त 2023 तय की गई है।
Concord Biotech
बायोटेक्नोलॉजी फर्म कॉनकॉर्ड बायोटेक का आईपीओ 8 अगस्त को बंद होगा। सफल निवेशकों को शेयर अलॉटमेंट 11 अगस्त को किया जाएगा। कॉनकॉर्ड बायोटेक एक मेनबोर्ड आईपीओ है और इसके शेयर स्टॉक एक्सचेंज BSE और NSE पर लिस्ट होंगे। शेयरों की लिस्टिंग की तारीख 17 अगस्त 2023 को तय की गई है।
Oriana Power
Oriana Power एक SME आईपीओ है। बुक-बिल्डिंग रूट के जरिए इसमें 10 रुपये की फेस वैल्यू पर 50.55 लाख इक्विटी शेयर बेचे जाएंगे। इन शेयरों की लिस्टिंग NSE इमर्ज पर होगी। इश्यू के बंद होने के बाद लिस्टिंग की तारीख 11 अगस्त तय की गई है। यह सोलर एनर्जी सॉल्यूशन प्रदान करती है और इंडस्ट्रियल और कमर्शियल कस्टमर्स को अपनी सर्विसेज उपलब्ध कराती है।
Vinsys IT
यह SME आईपीओ 4 अगस्त को बंद होगा। शेयर अलॉटमेंट 9 अगस्त को होंगे। शेयरों की लिस्टिंग NSE इमर्ज प्लेटफॉर्म पर होगी। इश्यू के समापन के बाद संभावित लिस्टिंग की तारीख 14 अगस्त है। Vinsys आईटी सर्विसेज आईटी स्किल डेवलपमेंट, ट्रेनिंग और सर्टिफिकेशन डोमेन में सर्विसेज प्रदान करती है।
Sangani Hospitals
यह SME IPO 8 अगस्त को बंद होगा और शेयर अलॉटमेंट 11 अगस्त को फाइनल होगा। इक्विटी शेयर 16 अगस्त को सफल निवेशकों के डीमैट अकाउंट में क्रेडिट किए जाएंगे। यह इश्यू NSE SME प्लेटफॉर्म पर 17 अगस्त को लिस्ट होगा।
Yudiz Solutions
यह इश्यू मंगलवार, 8 अगस्त को बंद होगा और शेयर अलॉटमेंट 11 अगस्त को होंगे। इन शेयरों की लिस्टिंग NSE इमर्ज प्लेटफॉर्म पर होगी। इश्यू के बंद होने के बाद लिस्टिंग की तारीख 17 अगस्त तय की गई है। मई में, ब्लॉकचेन और गेमिंग कंपनी को SME आईपीओ के लिए NSE की मंजूरी मिली थी।