Landmark Cars IPO: मर्सिडीज-बेंज (Mercedes-Benz), होंडा (Honda), जीप (Jeep), Volkswagen (वोक्सवेगन) और रेनॉल्ट (Renault) की डीलर लैंडमार्क कार्स (Landmark Cars) के आईपीओ में अगले हफ्ते पैसे लगाने का मौका मिलेगा। 552 करोड़ रुपये का यह इश्यू 13-15 दिसंबर के बीच खुला रहेगा। इस आईपीओ के तहत 150 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे। ग्रे मार्केट की बात करें तो एक्टिविटी बेहतर दिख रही है और 44 रुपये की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर ट्रेड हो रहे हैं। हालांकि जानकारों के मुताबिक सिर्फ ग्रे मार्केट से मिले संकेतों के आधार पर निवेश करना सही नहीं है। इसकी बजाय कंपनी के फंडामेंटल्स और वित्तीय प्रदर्शन के आधार पर फैसला लेना चाहिए।
