IPOs This Week: 11 नवंबर से शुरू हो रहे सप्ताह में 3 नए IPO खुलने जा रहे हैं। इनमें से केवल एक मेनबोर्ड सेगमेंट का है। इसके अलावा पहले से खुले 2 IPO में भी नए सप्ताह में पैसे लगाने का मौका रहेगा। जहां तक लिस्टिंग की बात है तो नए सप्ताह में 4 कंपनियां शेयर बाजार में अपनी शुरुआत करने वाली हैं। ये सभी कंपनियां मेनबोर्ड सेगमेंट की हैं और इनमें फूड और ग्रॉसरी डिलीवरी कंपनी Swiggy भी शामिल है। आइए जानते हैं इस बारे में डिटेल...
