IPO Next Week : अगले हफ्ते खुलेंगे दो आईपीओ, 4 कंपनियों के शेयरों की होगी लिस्टिंग, यहां जानिए तमाम डिटेल

जिन कंपनियों के आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाले हैं उनमें TVS Supply Chain Solutions और Srivari Spices and Foods शामिल हैं। वहीं, अगले हफ्ते Yatharth Hospital, Khazanchi Jewellers, Zeal Global Services और Oriana Power के शेयर लिस्ट होने वाले हैं

अपडेटेड Aug 06, 2023 पर 9:37 PM
आने वाले हफ्ते में भी प्राइमरी मार्केट में हलचल देखने को मिलने वाली है।

IPO Next Week : आने वाले हफ्ते में भी प्राइमरी मार्केट में हलचल देखने को मिलने वाली है। दरअसल, इस दौरान दो कंपनियों के आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाले हैं। इसके अलावा, 4 कंपनियों के शेयरों की लिस्टिंग भी होने वाली है। जिन कंपनियों के आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाले हैं उनमें TVS Supply Chain Solutions और Srivari Spices and Foods शामिल हैं। वहीं, अगले हफ्ते यथार्थ हॉस्पिटल, Khazanchi Jewellers, Zeal Global Services और Oriana Power के शेयर लिस्ट होने वाले हैं।

TVS Supply Chain Solutions IPO

सप्लाई चेन मैनेजमेंट सर्विसेज प्रोवाइडर TVS सप्लाई चेन सॉल्यूशंस मेनबोर्ड सेगमेंट में एकमात्र आईपीओ होगा। यह इश्यू 10 अगस्त को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। निवेशक इसमें 14 अगस्त तक बोली लगा सकेंगे। वहीं, एंकर निवेशकों के लिए यह एक दिन पहले 9 अगस्त को ही खुल जाएगा।


पब्लिक इश्यू में 600 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, 1.42 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत होगी। OFS के हिस्से के रूप में ओमेगा टीसी होल्डिंग्स और टाटा कैपिटल फाइनेंशियल सर्विसेज सहित निवेशकों द्वारा शेयरों की बिक्री की जाएगी। कंपनी द्वारा अभी प्राइस बैंड की घोषणा नहीं की गई है। फंड का इस्तेमाल मुख्य रूप से कर्ज चुकाने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्य के लिए किया जाएगा।

Srivari Spices and Foods IPO

दूसरा आईपीओ SME सेगमेंट से श्रीवारी स्पाइसेस एंड फूड्स होगा। ऑफर के लिए बोली 7-9 अगस्त के दौरान खुलेगी, जबकि प्राइस बैंड 40-42 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। मसाला और आटा बनाने वाली कंपनी पब्लिक इश्यू के माध्यम से 9 करोड़ रुपये जुटाने का इरादा रखती है। यह केवल फ्रेश इश्यू पर बेस्ड है और इसमें 21.42 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री होगी। कंपनी इस धनराशि का इस्तेाल अपनी वर्किंग कैपिटल जरूरतों और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।

ये IPO होंगे बंद

इन दो आईपीओ के अलावा, SBFC फाइनेंस का आईपीओ 7 अगस्त को बंद होने वाला है। इसका ऑफर साइज 1,025 करोड़ रुपये है। वहीं, बायोटेक्नोलॉजी फर्म कॉनकॉर्ड बायोटेक का 1,551 करोड़ रुपये का आईपीओ 8 अगस्त को बंद होगा। इसके अलावा, SME सेगमेंट में Yudiz Solutions और गुजरात स्थित मल्टी-स्पेशियलिटी हेल्थकेयर प्रोवाइडर Sangani Hospitals के आईपीओ 8 अगस्त को बंद होंगे।

इन कंपनियों के शेयरों की होगी लिस्टिंग

मेनबोर्ड सेगमेंट में 7 अगस्त को नोएडा स्थित सुपर-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल चेन यथार्थ हॉस्पिटल के शेयरों की लिस्टिंग होगी। एक्सपर्ट्स ने मनीकंट्रोल को बताया कि यथार्थ की लिस्टिंग इश्यू प्राइस से कम से कम 20 फीसदी ऊपर होने की संभावना है।

SME आईपीओ के बीच, चेन्नई स्थित Khazanchi Jewellers के शेयरों की लिस्टिंग 7 अगस्त को BSE SME पर होगी। वहीं, Zeal Global Services के शेयर 9 अगस्त को और Oriana Power के शेयर 11 अगस्त को NSE SME पर डेब्यू करेंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।