IPO This Week: 5 जनवरी से शुरू हफ्ते में खुलेंगे 4 नए पब्लिक इश्यू, 1 कंपनी होगी लिस्ट

Upcoming IPOs: भारत कोकिंग कोल का पब्लिक इश्यू 9 जनवरी को खुलेगा और 13 जनवरी को बंद होगा। शेयर BSE, NSE पर 16 जनवरी को लिस्ट होने की उम्मीद है। नए सप्ताह की एकमात्र ​लिस्टिंग BSE SME पर 7 जनवरी को हो सकती है

अपडेटेड Jan 04, 2026 पर 8:33 AM
Story continues below Advertisement
नए सप्ताह में लिस्ट होने वाली कंपनी SME सेगमेंट से है।

5 जनवरी से शुरू होने जा रहे सप्ताह में 4 नए IPO खुलने वाले हैं। इनमें से एक भारत कोकिंग कोल IPO मेनबोर्ड सेगमेंट से है। भारत कोकिंग कोल, सरकारी कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड की सब्सिडियरी है। नए शुरू हो रहे हफ्ते में पहले से खुला कोई पब्लिक इश्यू नहीं होगा। जहां तक ​नई लिस्टिंग की बात है तो नए सप्ताह में स्टॉक मार्केट में केवल एक कंपनी के शेयर अपनी शुरुआत करेंगे। यह कंपनी SME सेगमेंट से है। आइए जानते हैं डिटेल...

Gabion Technologies IPO: ₹29.16 करोड़ का यह इश्यू 6 जनवरी को खुलेगा और 8 जनवरी को बंद होगा। प्राइस बैंड ₹76-₹81 प्रति शेयर और लॉट साइज 1600 शेयर है। IPO बंद होने के बाद अलॉटमेंट 9 जनवरी को फाइनल हो सकता है। शेयर BSE SME पर 13 जनवरी को लिस्ट हो सकते हैं।

Victory Electric Vehicles IPO: यह 7 जनवरी को खुलेगा और 9 जनवरी को बंद होगा। कंपनी ₹34.56 करोड़ जुटाना चाहती है। बोली लगाने के लिए IPO ₹41 है। लॉट साइज 3000 शेयर है। अलॉटमेंट 12 जनवरी को फाइनल हो सकता है, जिसके बाद कंपनी NSE SME पर 14 जनवरी को लिस्ट हो सकती है।


Yajur Fibres IPO: ₹120.41 करोड़ साइज वाला यह इश्यू 7 जनवरी को खुलेगा और 9 जनवरी को बंद होगा। निवेश ₹168-₹174 प्रति शेयर के भाव पर किया जा सकता है। लॉट साइज 800 शेयर है। ​IPO बंद होने पर अलॉटमेंट 12 जनवरी को फाइनल हो सकता है। शेयरों की लिस्टिंग BSE SME पर 14 जनवरी को हो सकती है।

Bharat Coking Coal IPO: यह पब्लिक इश्यू 9 जनवरी को खुलेगा और 13 जनवरी को बंद होगा। कंपनी ₹46.57 करोड़ जुटाने का इरादा रखती है। अलॉटमेंट 14 जनवरी को फाइनल हो सकता है। शेयर BSE, NSE पर 16 जनवरी को लिस्ट होने की उम्मीद है। प्राइस बैंड और लॉट साइज अभी तय नहीं हुआ है।

IPO news: इंदिरा IVF, रेज़ ऑफ बिलीफ, टेम्पेन्स इंस्ट्रूमेंट्स, जेराई फिटनेस समेत 8 IPO को मिली SEBI की मंजूरी

लिस्ट होने वाली कंपनी

नए शुरू हो रहे सप्ताह में जिस एक कंपनी की लिस्टिंग होने वाली है, उसका नाम मॉडर्न डायग्नोस्टिक है। कंपनी का ₹36.89 करोड़ का IPO 31 दिसंबर को खुला था और 2 जनवरी को बंद हुआ। यह 376.90 गुना सब्सक्राइब हुआ था। अलॉटमेंट 5 जनवरी को फाइनल होने वाला है, जिसके बाद शेयरों की लिस्टिंग BSE SME पर 7 जनवरी को हो सकती है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।