IPO news: इंदिरा IVF, रेज़ ऑफ बिलीफ, टेम्पेन्स इंस्ट्रूमेंट्स, जेराई फिटनेस समेत 8 IPO को मिली SEBI की मंज़ूरी

Upcoming-ipos : SEBI ने 30 और 31 दिसंबर को इंदिरा IVF और रेज़ ऑफ बिलीफ के प्री-फाइल ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस पर ऑब्ज़र्वेशन जारी किए हैं। इंदिरा IVF, रेज़ ऑफ बिलीफ, टेम्पेन्स इंस्ट्रूमेंट्स, जेराई फिटनेस समेत 8 IPO को SEBI की मंज़ूरी मिल गई है

अपडेटेड Jan 03, 2026 पर 2:36 AM
Story continues below Advertisement
Upcoming-ipos : छह कंपनियों ने इस साल सितंबर में SEBI के पास अपने ड्राफ्ट पेपर जमा किए थे। इनमें टेम्पेन्स इंस्ट्रूमेंट्स, जेराई फिटनेस, चार्टर्ड स्पीड, ग्लास वॉल सिस्टम्स, श्रीराम फूड इंडस्ट्री और RKCPL शामिल हैं

IPO news : इस हफ़्ते कैपिटल मार्केट रेगुलेटर SEBI से इंदिरा IVF, रेज़ ऑफ़ बिलीफ,टेम्पेन्स इंस्ट्रूमेंट्स और जेराई फिटनेस के IPO को मंज़ूरी मिल गई है। जिससे इन कंपनियों के लिए अपने IPO प्लान को आगे बढ़ाने का रास्ता साफ़ हो गया है। इसके अलावा सेबी ने चार्टर्ड स्पीड, ग्लास वॉल सिस्टम्स (इंडिया), श्रीराम फूड इंडस्ट्री और RKCPL के IPO पेपर्स को भी मंज़ूरी दे दी है।

SEBI ने 30 और 31 दिसंबर को इंदिरा IVF और रेज़ ऑफ़ बिलीफ के प्री-फाइल ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (यानी कॉन्फिडेंशयल रूट से फाइल किए गए) पर ऑब्ज़र्वेशन जारी किए हैं, जबकि टेम्पेन्स इंस्ट्रूमेंट्स को 26 दिसंबर को रेगुलेटर से अपने IPO पेपर्स पर ऑब्ज़र्वेशन मिले। इसके अलावा ग्लास वॉल सिस्टम्स को 29 दिसंबर को, श्रीराम फूड इंडस्ट्री को 30 दिसंबर को, RKCPL और जेराई फिटनेस को 31 दिसंबर को और चार्टर्ड स्पीड को 2 जनवरी को ऑब्ज़र्वेशन मिले।

बता दें कि SEBI द्वारा ड्राफ्ट डॉक्यूमेंट पर ऑब्ज़र्वेशन जारी करने से कंपनी अगले एक साल के अंदर पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए अपना IPO लॉन्च कर सकती है। जबकि जो कंपनी कॉन्फिडेंशियल तरीके से IPO पेपर्स फाइल करती है, उसे प्री-फाइल्ड DRHP पर ऑब्ज़र्वेशन मिलने के बाद अपना IPO लाने के लिए 18 महीने मिलते हैं। इसकी वजह यह कि ऐसी कंपनी को SEBI के पास अपडेटेड DRHP फाइल करना होता है, जिसके बाद IPO के लिए RHP फाइलिंग होती है।


स्वीडिश इन्वेस्टमेंट कंपनी EQT के निवेश वाली टॉप फर्टिलिटी क्लिनिक चेन इंदिरा IVF ने इस साल जुलाई में SEBI के पास गोपनीय तरीके से अपना ड्राफ्ट डॉक्यूमेंट फाइल किया था। मनीकंट्रोल ने जुलाई महीने में ही सबसे पहले बताया था कि कंपनी ने अपने IPO प्लान को फिर से शुरू कर दिया है और जल्द ही लिस्टिंग के लिए शुरुआती डॉक्यूमेंट जमा करेगी। इस आईपीओ के जरिए 3,500 करोड़ रुपये (40.8 करोड़ डॉलर) जुटाए जा सकते हैं। उम्मीद है कि यह आईपीओ पूरी तरह से ऑफर-फॉर-सेल होगा, जिसमें कोई फ्रेश इश्यू नहीं होगा।

प्राइवेट इक्विटी फर्म EQT AB के निवेश वाली इस कंपनी ने इससे पहले इस साल फरवरी में SEBI के पास ड्राफ्ट पेपर फाइल किए थे,जिसे बाद में मार्च में वापस ले लिया गया था।

2017 में नितिन बिंदलिश द्वारा स्थापित रेज़ ऑफ़ बिलीफ ने इस साल अगस्त में अपना कॉन्फिडेंशियल DRHP फाइल किया था। बता दें कि रेज़ ऑफ़ बिलीफ, चाइल्ड डेवलपमेंट और थेरेपी ऑर्गनाइज़ेशन मॉम्स बिलीफ की पेरेंट कंपनी है।

इनके अलावा बाकी छह कंपनियों ने इस साल सितंबर में SEBI के पास अपने ड्राफ्ट पेपर जमा किए थे। इनमें टेम्पेन्स इंस्ट्रूमेंट्स, जेराई फिटनेस, चार्टर्ड स्पीड, ग्लास वॉल सिस्टम्स, श्रीराम फूड इंडस्ट्री और RKCPL शामिल हैं।

राजस्थान की थर्मल इंजीनियरिंग और स्पेशलाइज्ड केबल बनाने वाली कंपनी टेम्पेन्स इंस्ट्रूमेंट्स ने नए शेयर जारी करके 118 करोड़ रुपये जुटाने का प्रस्ताव रखा है, जबकि प्रमोटरों सहित मौजूदा शेयरहोल्डर ऑफर-फॉर-सेल के ज़रिए 1.79 करोड़ इक्विटी शेयर बेचेंगे। कंपनी फ्रेश इश्यू से मिलने वाले पैसे का इस्तेमाल इलेक्ट्रिकल हीटिंग सॉल्यूशंस और स्पेशलाइज्ड केबल सॉल्यूशंस के लिए पूंजी खर्च करने, कर्ज़ चुकाने और सामान्य कॉर्पोरेट कामों के लिए करेगी।

मुंबई की जेराई फिटनेस का आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल होगा जिसके तहत 43.92 लाख शेयरों को बिक्री के लिए पेश किया जाएगा। यह कार्डियोवस्कुलर फिटनेस और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग फिटनेस इक्विपमेंट्स बनाने वाली कंपनी है। इस आईपीओ में कोई फ्रेश इश्यू नहीं होगा। कंपनी स्टॉक एक्सचेंज पर इक्विटी शेयरों को लिस्ट कराने के फायदे हासिल करने के लिए बाजार में आ रही है।

गुजरात की पैसेंजर मोबिलिटी कंपनी चार्टर्ड स्पीड आईपी के जरिए 855 करोड़ रुपये जुटाएगी। यह आईपीओ फ्रेश इश्यू और ऑफर फॉर सेल का मिश्रण होगा। इस आईपीओ में 655 करोड़ रुपये के नए शेयरों का फ्रेश इश्यू और 200 करोड़ रुपये के शेयरों का ऑफर-फॉर-सेल शामिल होगा। कंपनी फ्रेश इश्यू से जुटाए गए पैसे का इस्तेमाल अपनी फ्लीट का साइज़ बढ़ाने और कर्ज़ कम करने के लिए करेगी।

फसाड सॉल्यूशंस प्रोवाइड कंपनी ग्लास वॉल सिस्टम्स (इंडिया) ने भी SEBI के पास अपने ड्राफ्ट पेपर्स फाइल किए हैं। इसका मुख्य मकसद कंपनी के एकमात्र पब्लिक शेयरहोल्डर इंडिया बिजनेस एक्सीलेंस फंड (IBEF) और विस्ट्रा ITCL को कंपनी से निकलने का एग्जिट रूट देना है। इस आईपीओ के जरिए कंपनी की नए शेयर जारी करके 60 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। जबकि प्रमोटर और इन्वेस्टर ऑफर-फॉर-सेल के ज़रिए 4.02 करोड़ इक्विटी शेयर बेचेंगे।

महाराष्ट्र स्थित चावल एक्सपोर्ट करने वाली कंपनी श्रीराम फूड इंडस्ट्री के IPO में 2.12 करोड़ शेयरों के फ्रेश इश्यू होगा। इसके साथ ही कंपनी के प्रमोटर्स ओरिएंट डीलट्रेड और ग्रेटा इंडस्ट्रीज 52 लाख शेयरों का ऑफर-फॉर-सेल भी पेश करेंगे।

गुड़गांव की सिविल कंस्ट्रक्शन और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी RKCPL ने आईपीओ के जरिए 1,250 करोड़ रुपये तक जुटाने के लिए सेबी में आवेदन किया है। इसका आईपीओ फ्रेश इश्यू और ऑफर फॉर सेल का मिश्रण होगा। इसके फ्रेश इश्यू का साइज 700 करोड़ रुपए और ऑफर फॉर सेल का साइज 550 करोड़ रुपए होगा।

 

 

Veegaland Developers ला रही है ₹250 करोड़ का IPO, ड्राफ्ट हुआ जमा; रहेंगे केवल नए शेयर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।