Get App

IPO Weekly Wrap : पिछले हफ्ते इन आईपीओ की रही धूम, जानिए सब्सक्रिप्शन का पूरा लेखा-जोखा

मेनबोर्ड सेगमेंट में IRM एनर्जी ने IPO के माध्यम से 545.4 करोड़ रुपये जुटाए। इस आईपीओ के लिए सब्सक्रिप्शन विंडो 18 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक खुली थी। इसके लिए प्राइस बैंड 480-505 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। आईपीओ को अच्छी प्रतिक्रिया मिली और यह 27.05 गुना सब्सक्राइब हो गया

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Oct 21, 2023 पर 7:01 PM
IPO Weekly Wrap : पिछले हफ्ते इन आईपीओ की रही धूम, जानिए सब्सक्रिप्शन का पूरा लेखा-जोखा
पिछले हफ्ते मेनबोर्ड और SME सेगमेंट में कई आईपीओ ने निवेशकों को पैसे लगाने का मौका दिया।

IPO : पिछले हफ्ते मेनबोर्ड और SME सेगमेंट में कई आईपीओ ने निवेशकों को पैसे लगाने का मौका दिया। इस दौरान, IRM एनर्जी, वुमनकार्ट, राजगोर कैस्टर डेरिवेटिव्स और अरविंद एंड कंपनी शिपिंग एजेंसियों के आईपीओ बंद हो गए। इस बीच, कमिटेड कार्गो केयर के शेयरों की मार्केट में लिस्टिंग हुई है, जिसके चलते यह सुर्खियों में रहा। यहां हमने पिछले हफ्ते के इन आईपीओ और उनके सब्सक्रिप्शन स्टेटस का पूरा लेखा-जोखा दिया है।

IRM Energy IPO

मेनबोर्ड सेगमेंट में IRM एनर्जी ने IPO के माध्यम से 545.4 करोड़ रुपये जुटाए। इस आईपीओ के लिए सब्सक्रिप्शन विंडो 18 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक खुली थी। इसके लिए प्राइस बैंड 480-505 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। आईपीओ को अच्छी प्रतिक्रिया मिली और यह 27.05 गुना सब्सक्राइब हो गया। निवेशकों ने 76.24 लाख शेयरों की पेशकश के मुकाबले 20.62 करोड़ शेयरों के लिए बोली लगाई।

खुदरा निवेशकों का हिस्सा 9.29 गुना सब्सक्राइब हुआ है। वहीं, हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल ने 48.34 गुना सब्सक्राइब किया है। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स ने भी काफी रुचि दिखाई और इन्हें रिजर्व कोटा से 44.73 गुना अधिक सब्सक्रिप्शन मिला।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें