IPOs This Week: 1 फरवरी से शुरू बजट वीक में 3 नए पब्लिक इश्यू, 5 कंपनियां होंगी लिस्ट

Upcoming IPO: नए सप्ताह में मेनबोर्ड सेगमेंट में एक भी नया IPO नहीं खुलेगा। 4 फरवरी को 2 नए पब्लिक इश्यू खुलने जा रहे हैं। लिस्ट होने वाली सभी 5 कंपनियां भी SME सेगमेंट की हैं। 1 फरवरी को बजट वाले दिन Hannah Joseph Hospital की लिस्टिंग होने वाली है

अपडेटेड Jan 31, 2026 पर 1:13 PM
Story continues below Advertisement
नए हफ्ते में पहले से खुले एक IPO में भी पैसे लगाने का मौका रहेगा।

रविवार, 1 फरवरी को केंद्रीय बजट 2026 पेश होने जा रहा है। इस मौके पर शेयर बाजार रविवार के दिन भी खुले रहेंगे। बजट वीक में 3 नए पब्लिक इश्यू खुलने जा रहे हैं। ये सभी SME सेगमेंट के हैं। इसके अलावा नए हफ्ते में पहले से खुले एक IPO में भी पैसे लगाने का मौका रहेगा। जहां तक लिस्टिंग की बात है तो 5 कंपनियां शेयर बाजार में अपनी शुरुआत करने वाली हैं। आइए जानते हैं इस बारे में डिटेल...

नए IPO

NFP Sampoorna Foods IPO: ₹24.53 करोड़ का यह इश्यू 4 फरवरी को खुलेगा और 6 फरवरी को बंद होगा। प्राइस बैंड ₹52-₹55 प्रति शेयर और लॉट साइज 2000 शेयर है। कंपनी NSE SME पर 11 फरवरी को लिस्ट हो सकती है।


Grover Jewells IPO: ₹33.83 करोड़ का यह पब्लिक इश्यू 4 फरवरी को खुलने के बाद 6 फरवरी को क्लोज होगा। बोली ₹83-₹88 प्रति शेयर के भाव पर और 1600 शेयरों के लॉट में लगा सकते हैं। शेयर NSE SME पर 11 फरवरी को लिस्ट होने की उम्मीद है।

Biopol Chemicals IPO: यह 6 फरवरी को खुलेगा और 10 फरवरी को बंद होगा। IPO के लिए भाव ₹102-₹108 प्रति शेयर और लॉट साइज 1200 शेयर है। कंपनी ₹31.26 करोड़ जुटाना चाहती है। शेयर NSE SME पर 13 फरवरी को लिस्ट हो सकते हैं।

Elon Musk Spacex IPO: जब गुरु-शुक्र मिलकर बनाएंगे गजलक्ष्मी राजयोग, तब एलन मस्क लाएंगे दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ

पहले से खुले IPO

CKK Retail Mart IPO: ₹88.02 करोड़ का यह इश्यू 30 जनवरी को खुला था और 3 फरवरी को बंद होने वाला है। इसे अभी तक 49 प्रतिशत सब्सक्रिप्शन मिला है। प्राइस बैंड ₹155-₹163 प्रति शेयर और लॉट साइज 800 शेयर है। कंपनी की लिस्टिंग NSE SME पर 6 फरवरी को हो सकती है।

लिस्ट होने वाली कंपनियां

नए सप्ताह में 1 फरवरी को बजट वाले दिन BSE SME पर Hannah Joseph Hospital की लिस्टिंग होने वाली है। 3 फरवरी को BSE SME पर Kasturi Metal Composite की लिस्टिंग होगी। 4 फरवरी को BSE SME पर Msafe Equipments, Accretion Nutraveda और Kanishk Aluminium India के शेयर अपनी शुरुआत कर सकते हैं। 6 फरवरी को NSE SME पर CKK Retail Mart की लिस्टिंग होने की उम्मीद है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।