IPOs Next Week: FY25 के पहले सप्ताह में केवल 1 नया IPO, 10 कंपनियों के शेयर होंगे लिस्ट

IPOs Next Week: पिछले सप्ताह लॉन्च हुए 7 IPO वित्त वर्ष 2024-25 के पहले सप्ताह में भी ओपन रहेंगे। नए सप्ताह में शेयर बाजार में लिस्ट होने जा रही कंपनियों में मेनबोर्ड सेगमेंट की केवल एक कंपनी है, बाकी 9 कंपनियां एसएमई सेगमेंट की हैं।

अपडेटेड Mar 30, 2024 पर 9:18 AM
भारती एयरटेल की सब्सिडियरी भारती हेक्साकॉम का पब्लिक इश्यू 3 अप्रैल को खुलने वाला है।

IPOs Next Week: 1 अप्रैल से शुरू हो रहे सप्ताह में प्राइमरी मार्केट में नए IPO में पैसा लगाने का मौका कम रहने वाला है। इसकी वजह है कि केवल एक नया IPO दस्तक देगा। यह इश्यू है मेनबोर्ड सेगमेंट की Bharti Hexacom का। हालांकि पिछले सप्ताह लॉन्च हुए 7 IPO वित्त वर्ष 2024-25 के पहले सप्ताह में भी ओपन रहेंगे। जहां तक शेयर बाजार में लिस्टिंग की बात है तो एक-दो नहीं बल्कि 10 कंपनियों के शेयर लिस्ट होने वाले हैं। इन कंपनियों में मेनबोर्ड सेगमेंट की केवल एक कंपनी है, बाकी 9 कंपनियां SME सेगमेंट की हैं। आइए जानते हैं नए शुरू हो रहे सप्ताह में लिस्ट होने वाली कंपनियों और IPO की डिटेल...

Bharti Hexacom IPO

भारती एयरटेल की सब्सिडियरी भारती हेक्साकॉम का पब्लिक इश्यू 3 अप्रैल को खुलने वाला है। यह नए वित्त वर्ष 2024-25 का पहला IPO होगा। कंपनी के पब्लिक इश्यू में पैसे लगाने के लिए मौका 5 अप्रैल तक रहेगा। एंकर निवेशकों के लिए यह इश्यू 2 अप्रैल को एक दिन के लिए खुलेगा। Bharti Hexacom IPO के तहत प्राइस बैंड 542-570 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। कंपनी का इरादा पब्लिक इश्यू से 4275 करोड़ रुपये जुटाने का है। बोली लगाने के लिए लॉट साइज 26 शेयरों का है।


पहले से खुले IPO

TAC Infosec Limited IPO: यह पब्लिक इश्यू 27 मार्च को खुला और 2 अप्रैल को क्लोज होगा। कंपनी 29.99 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। प्राइस बैंड 100-106 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। लॉट साइज 1200 शेयरों का है। कंपनी के शेयर NSE SME पर 5 अप्रैल को लिस्ट होंगे।

Radiowalla Network Limited: 14.25 करोड़ रुपये का यह पब्लिक इश्यू 27 मार्च को खुला था और 2 अप्रैल को बंद होगा। प्राइस बैंड 72-76 रुपये प्रति शेयर है। लॉट साइज 1600 शेयरों का है। कंपनी के शेयर NSE SME पर 5 अप्रैल को शुरुआत कर सकते हैं।

Yash Optics & Lens Limited IPO: इस पब्लिक इश्यू के लिए प्राइस बैंड 75-81 रुपये प्रति शेयर है। आईपीओ 27 मार्च को खुला था और 3 अप्रैल को क्लोज होगा। कंपनी का इरादा इस इश्यू से 53.15 करोड़ रुपये जुटाने का है। बोली लगाने के लिए लॉट साइज 1600 शेयरों का है। शेयरों की लिस्टिंग NSE SME पर 8 अप्रैल को होगी।

K2 Infragen Limited IPO: इस आईपीओ की ओपनिंग 28 मार्च को हुई थी और क्लोजिंग 3 अप्रैल को होगी। शेयरों की लिस्टिंग NSE SME पर 8 अप्रैल को होगी। 40.54 करोड़ रुपये के इस आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 111-119 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 1200 शेयर है।

Jay Kailash Namkeen Limited IPO: इस पब्लिक इश्यू से 11.93 करोड़ रुपये जुटाने का इरादा है। आईपीओ 28 मार्च को खुला था और 3 अप्रैल को बंद होगा। प्राइस बैंड 70-73 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 1600 शेयर है। शेयरों की लिस्टिंग BSE SME पर 8 अप्रैल को हो सकती है।

Creative Graphics Solutions India Limited IPO: 54.40 करोड़ रुपये का यह पब्लिक इश्यू 28 मार्च को खुला था और 4 अप्रैल तक रहेगा। शेयरों की लिस्टिंग NSE SME पर 9 अप्रैल को होगी। आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 80-85 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 1600 शेयर है।

Aluwind Architectural Limited IPO: यह आईपीओ भी 28 मार्च को खुला था और 4 अप्रैल को क्लोज होगा। प्राइस बैंउ 45 रुपये प्रति शेयर है। लॉट साइज 3000 शेयरों का रखा गया है। कंपनी आईपीओ से 29.70 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। शेयरों की लिस्टिंग NSE SME पर 9 अप्रैल को होगी।

किन कंपनियों की होने जा रही लिस्टिंग

नए सप्ताह में एसएमएई सेगमेंट में Vishwas Agri Seeds Limited के शेयर 1 अप्रैल को NSE SME पर लिस्ट होंगे। 2 अप्रैल को Naman In-Store (India) के शेयर NSE SME पर शुरुआत करेंगे। 3 अप्रैल को GConnect Logitech and Supply Chain Limited और Vruddhi Engineering Works के शेयर BSE SME पर, Blue Pebble Limited और Aspire & Innovative Advertising के शेयर NSE SME पर लिस्ट होंगे। मेनबोर्ड सेगमेंट की SRM Contractors Limited 3 अप्रैल को BSE और NSE पर लिस्ट होगी। इसके बाद एसएमई कंपनी Trust Fintech Limited 4 अप्रैल को NSE SME पर ​एंट्री करेगी। 5 अप्रैल को TAC Infosec Limited और Radiowalla Network Limited के शेयर NSE SME पर लिस्ट होंगे।

Vasuki Global Industries की IPO लाने की तैयारी, SEBI को पेपर किए जमा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।