IPOs Next Week: 18 मार्च से शुरू हो रहे सप्ताह में प्राइमरी मार्केट थोड़ा ठंडा रहेगा। इसकी वजह है कि मेनबोर्ड सेगमेंट में कोई नया आईपीओ दस्तक नहीं देगा। हालांकि पहले से खुला Krystal Integrated Services IPO 18 मार्च को क्लोज होगा। वहीं SME सेगमेंट में नए आईपीओ के साथ-साथ पहले से खुले आईपीओ भी रहेंगे। जहां तक लिस्टिंग की बात है तो नए सप्ताह में 9 कंपनियां शेयर बाजार में लिस्ट होंगी। इनमें मेनबोर्ड और एसएमई दोनों सेगमेंट की कंपनियां शामिल हैं। आइए जानते हैं कि अगले सप्ताह कोन से आईपीओ आपको पैसा लगाने का मौका देंगे...
Chatha Foods Limited IPO: यह इश्यू 19-21 मार्च तक खुला रहेगा। कंपनी का इरादा 34 करोड़ रुपये जुटाने का है। शेयरों की लिस्टिंग BSE SME पर 27 मार्च को होगी। प्राइस बैंड 53-56 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 2000 शेयर है।
Vishwas Agri Seeds IPO: यह इश्यू 21 मार्च को खुलेगा और 26 मार्च को बंद होगा। कंपनी 25.80 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। प्राइस बैंड 86 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 1600 शेयर है। शेयरों की लिस्टिंग NSE SME पर 1 अप्रैल को होगी।
Krystal Integrated Services IPO: यह इश्यू 14 मार्च को खुला था और 18 मार्च को क्लोज होगा। अब तक यह 0.72 गुना सब्सक्राइब हुआ है। प्राइस बैंड 680-715 रुपये प्रति शेयर है। शेयरों की लिस्टिंग BSE, NSE पर 21 मार्च को होने की संभावना है।
Enfuse Solutions Limited IPO: 15 मार्च को खुला यह इश्यू अब तक 8.36 गुना सब्सक्राइब हुआ है। क्लोजिंग 19 मार्च को होने वाली है। आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 91-96 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 1200 शेयर है। आईपीओ के बाद शेयरों की लिस्टिंग NSE SME पर 22 मार्च को होगी।
Enser Communications Limited IPO: 15 मार्च को खुले इस इश्यू की क्लोजिंग 19 मार्च को होगी। अब तक यह 1.23 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। प्राइस बैंड 70 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 2000 शेयर है। शेयरों की लिस्टिंग NSE SME पर 22 मार्च को हो सकती है।
KP Green Engineering IPO: इस इश्यू की ओपनिंग भी 15 मार्च को हुई थी और क्लोजिंग 19 मार्च को होगी। शेयरों की लिस्टिंग BSE SME पर 22 मार्च को हो सकती है। यह इश्यू अब तक 1.75 गुना सब्सक्राइब हुआ है। प्राइस बैंड 137-144 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 1000 शेयर है।
लिस्टिंग की बात करें तो मेनबोर्ड सेगमेंट में Krystal Integrated Services की शेयर बाजारों में लिस्टिंग 21 मार्च को होगी। SME सेगमेंट में Pratham EPC Projects Limited की लिस्टिंग 18 मार्च को होगी। Royal Sense Limited, Signoria Creation Limited और Popular Vehicles & Services Limited शेयर बाजार में 19 मार्च को दस्तक देंगी। 20 मार्च को AVP Infracon Limited और 22 मार्च को KP Green Engineering Limited, Enfuse Solutions Limited, Enser Communications Limited की लिस्टिंग होगी।