IPOs Next Week: इस हफ्ते 16 IPO में पैसा लगाने का मौका, 8 कंपनियों के शेयर हो सकते हैं लिस्ट

​15 दिसंबर को खत्म हुए सप्ताह में मेनबोर्ड सेगमेंट के 3 और SME सेगमेंट के 6 IPO समेत कुल 9 पब्लिक इश्यू में निवेश का मौका रहा था। नए शुरू हो रहे सप्ताह में मेनबोर्ड सेगमेंट में 9 IPO खुले रहेंगे, जिनमें से एक इश्यू पहले से ओपन है। वहीं SME सेगमेंट में 7 IPO में पैसा लगाने का मौका रहेगा। लिस्ट होने वाली कंपनियां टी+3 लिस्टिंग मानदंडों के अनुसार शेयर बाजार में सूचीबद्ध होंगी

अपडेटेड Dec 17, 2023 पर 4:24 PM
नए सप्ताह में भी मेनबोर्ड और SME दोनों ही सेगमेंट में IPO आएंगे।

Upcoming IPOs: पिछले सप्ताह प्राइमरी मार्केट में काफी हलचल देखने को मिली। निवेशकों के पास 9 IPO में पैसा लगाने का मौका रहा। इनमें मेनबोर्ड सेगमेंट के 3 और SME सेगमेंट के 6 IPO शामिल रहे। आने वाले सप्ताह में यह हलचल और तेज होने वाली है क्योंकि 12 नए पब्लिक इश्यू ओपन होने जा रहे हैं। साथ ही पहले से ओपन 4 IPO भी रहेंगे। नए सप्ताह में भी मेनबोर्ड और SME दोनों ही सेगमेंट में IPO आएंगे। इसके साथ ही 18 दिसंबर से शुरू हो रहे सप्ताह में 8 कंपनियों की शेयर बाजारों में लिस्टिंग हो सकती है।

सभी कंपनियां टी+3 लिस्टिंग मानदंडों के अनुसार शेयर बाजार में सूचीबद्ध होंगी, यानि कि IPO क्लोज होने के 3 दिन बाद। तो इस हफ्ते किन IPO में पैसे लगाने का मौका है और कौन सी कंपनी शेयर बाजारों में शुरुआत करने जा रही है, आइए जानते हैं...

मेनबोर्ड सेगमेंट


Muthoot Microfin IPO: यह IPO 18 से 20 दिसंबर के बीच खुला रहेगा। इसके लिए प्राइस बैंड 277-291 रुपये प्रति शेयर है। कंपनी पब्लिक इश्यू से 960 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है।

Motisons Jewellers IPO: जयपुर बेस्ड ज्वैलरी ब्रांड के IPO के लिए प्राइस बैंड 52-55 रुपये प्रति शेयर है। कंपनी की योजना 151 करोड़ रुपये जुटाने की है। यह इश्यू भी 18 से बीच दिसंबर के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन रहेगा।

Suraj Estate Developers IPO: 400 करोड़ रुपये का यह पब्लिक इश्यू भी 18 दिंसबर को खुलकर 20 दिसंबर को क्लोज होगा। इसके लिए प्राइस बैंड 340-360 रुपये प्रति शेयर रखा गया है।

Happy Forgings IPO: हैवी फोर्जिंग्स और हाई प्रिसीजन मशीन्ड कंपोनेंट बनाने वाली Happy Forgings का इश्यू 19 दिसंबर को खुलेगा और 21 दिसंबर को क्लोज होगा। निवेशक 808-850 रुपये प्रति शेयर के प्राइस बैंड पर निवेश कर सकते हैं। इश्यू का साइज 1,009 करोड़ रुपये का है।

RBZ Jewellers IPO: अहमदाबाद की ज्वैलरी कंपनी का पब्लिक इश्यू भी 19 से 21 दिसंबर के बीच खुला रहेगा। कंपनी एंटीक ब्राइडल ज्वैलरी बनाने के लिए जानी जाती है। इसके 100 करोड़ रुपये के IPO के लिए प्राइस बैंड 95-100 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

Motisons Jewellers IPO : 18 दिसंबर को खुलेगा ज्वेलरी कंपनी का आईपीओ, क्या आपको करना चाहिए निवेश?

Credo Brands Marketing IPO: मुफ्ती जीन्स बनाने वाली Credo Brands Marketing का इश्यू भी 19 दिसंबर को खुलने जा रहा है। इसमें 266-280 रुपये प्रति शेयर के प्राइस बैंड पर बोली लगा सकते हैं। कंपनी पब्लिक इश्यू से 549.78 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। निवेशक 21 दिंसबर तक पैसे लगा सकेंगे।

Azad Engineering IPO: क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के निवेश वाली इस कंपनी का 740 करोड़ का इश्यू 20 दिसंबर को ओपन होगा। इसके लिए प्राइस बैंड 499-524 रुपये प्रति शेयर है। इश्यू की क्लोजिंग 22 दिसंबर को होगी। तेलंगाना की Azad Engineering एनर्जी, एयरोस्पेस, तेल व गैस इंडस्ट्रीज के ग्लोबल ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स के लिए प्रोडक्ट बनाती है।

Innova Captab IPO: यह हिमाचल प्रदेश की फार्मा कंपनी है। IPO 21 से 26 दिसंबर के बीच खुला रहेगा। प्राइस बैंड 426-448 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। Innova Captab अपने पब्लिक इश्यू से 570 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है।

SME सेगमेंट

Sahara Maritime IPO: 6.88 करोड़ रुपये का यह IPO 18 से 20 दिंसबर के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन रहेगा। इसके लिए प्राइस बैंड 81 रुपये प्रति शेयर पर फिक्स है।

Shanti Spintex IPO: कंपनी अपना इश्यू 19 दिसंबर को ओपन करेगी और 21 दिसंबर को क्लोज करेगी। 31.25 करोड़ रुपये के इस SME IPO में 66-70 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर निवेश किया जा सकता है।

Electro Force (India) IPO: इस इश्यू से 80.68 करोड़ रुपये जुटाए जाने का प्लान है। प्राइस बैंड 93 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। यह IPO भी 19 से 21 दिसंबर के बीच ओपन रहेगा।

Trident Techlabs IPO: 21 दिसंबर को खुल रहा यह इश्यू 33-35 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर सब्सक्राइब किया जा सकता है। कंपनी का मकसद 16.03 करोड़ रुपये जुटाने का है। IPO 26 दिसंबर को क्लोज होगा।

Dalal Street Week Ahead: तेजी या गिरावट? किस ओर बढ़ेगा बाजार; RBI MPC मिनट्स, तेल कीमत, FII Flow समेत 10 अहम फैक्टर्स से होगा तय

पहले से ओपन IPO

पहले से खुले हुए IPO की बात करें तो मेनबोर्ड सेगमेंट में केवल Inox India IPO है। क्रायोजेनिक स्टोरेज टैंक बनाने वाली Inox India की योजना पब्लिक इश्यू से 1,459 करोड़ रुपये जुटाने की है। IPO 14 दिंसबर को खुला था और 18 दिसंबर को बंद हो जएगा। निवेशक 627-660 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बोली लगा सकते हैं। अब तक यह इश्यू 7.14 गुना सब्स​क्राइब हो चुका है।

SME सेगमेंट में Shree OSFM E-Mobility, Siyaram Recycling Industries, Benchmark Computer Solutions के इश्यू हैं, जो 18 दिंसबर को बंद होंगे। तीनों IPO 14 दिसंबर को खुले थे। अभी तक Shree OSFM E-Mobility IPO 2.88 गुना, Siyaram Recycling Industries IPO 55.79 गुना और Benchmark Computer Solutions का IPO 28.54 गुना सब्सक्राइब हो चुका है।

कौन सी कंपनियां होंगी लिस्ट

नए सप्ताह में मेनबोर्ड सेगमेंट में Doms Industries और India Shelter Finance Corporation, 20 दिसंबर को शेयर बाजारों में शुरुआत कर सकती हैं। T+3 शेड्यूल के आधार पर Inox India के शेयर 21 दिंसबर को लिस्ट हो सकते हैं। SME सेगमेंट में Presstonic Engineering, S J Logistics (India) की लिस्टिंग NSE SME पर क्रमश: 18 और 19 दिसंबर को हो सकती है। Shree OSFM E-Mobility के शेयरों का डेब्यू 21 दिसंबर को हो सकता है। इसके अलावा Siyaram Recycling Industries और Benchmark Computer Solutions के शेयर भी BSE SME पर 21 दिसंबर को लिस्ट हो सकते हैं।

Multibagger Stock : 1026 करोड़ का ऑर्डर मिलने के बाद लगा अपर सर्किट, 3 सालों में दे चुका है 586% रिटर्न

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।