IPOs Next Week: 4 मार्च से शुरू हो रहा सप्ताह IPO के लिहाज से काफी गुलजार रहने वाला है। नए सप्ताह में 8 नए IPO खुलने जा रहे हैं। इनमें मेनबोर्ड और एसएमई दोनों ही सेगमेंट के IPO शामिल हैं। इसके अलावा पहले से खुले दो IPO भी हैं, जिनमें पैसा लगाने का मौका 4 मार्च तक रहेगा। अब बात करते हैं लिस्टिंग की। अगले सप्ताह मेनबोर्ड और एसएमई सेगमेंट की 7 कंपनियां शेयर बाजार में दस्तक देंगी। आइए जानते हैं नए ओपन हो रहे IPO और लिस्ट होने वाली कंपनियों की डिटेल..
V R Infraspace IPO: यह इश्यू 20.40 करोड़ रुपये का है। इसकी ओपनिंग 4 मार्च को होगी और क्लोजिंग 6 मार्च को। प्राइस बैंड 85 रुपये प्रति शेयर है, जबकि मिनिमम लॉट साइज 1600 शेयरों का है। शेयरों की लिस्टिंग 12 मार्च को NSE SME पर होगी।
Sona Machinery IPO: कंपनी का प्लान इस इश्यू से 51.82 करोड़ रुपये जुटाने का है। आईपीओ 5 मार्च को खुलकर 7 मार्च को क्लोज होगा। प्राइस बैंड 136-143 रुपये प्रति शेयर है। मिनिमम लॉट साइज 1000 शेयरों का है। शेयरों की लिस्टिंग 13 मार्च को NSE SME पर होगी।
RK Swamy IPO: यह आईपीओ 4 मार्च को खुलेगा और 6 मार्च को क्लोज होगा। कंपनी का इरादा 423.56 करोड़ रुपये जुटाना है। प्राइस बैंड 270-288 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। मिनिमम लॉट साइज 50 शेयरों का है। शेयरों की लिस्टिंग 12 मार्च को BSE और NSE पर होगी।
Gopal Snacks IPO: 650 करोड़ रुपये के इस इश्यू की ओपनिंग 6 मार्च को और क्लोजिंग 11 मार्च को होगी। कंपनी ने प्राइस बैंड 381-401 रुपये प्रति शेयर रखा है। मिनिमम लॉट साइज 37 शेयरों का तय किया गया है। शेयरों की लिस्टिंग BSE और NSE पर 14 मार्च को हो सकती है।
Shree Karni Fabcom IPO: 6 मार्च को ओपन हो रहा यह इश्यू 11 मार्च तक चलेगा। कंपनी का इरादा 42.49 करोड़ रुपये जुटाना है। शेयरों की लिस्टिंग NSE SME पर 14 मार्च को हो सकती है। प्राइस बैंड 220-227 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 600 शेयरों का रखा गया है।
Koura Fine Diamond Jewelry IPO: गोल्ड और डायमंड ज्वैलरी की थोक बिक्री करने वाली कंपनी अपना 5.50 करोड़ रुपये का आईपीओ ला रही है। यह 6 मार्च को ओपन होगा और 11 मार्च को क्लोज होगा। शेयरों की लिस्टिंग बीएसई एसएमई पर 14 मार्च को हो सकती है। प्राइस बैंड 55 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। बोली लगाने के लिए मिनिमम लॉट साइज 2000 शेयर है।
JG Chemicals IPO: 251.19 करोड़ रुपये के इस इश्यू के लिए प्राइस बैंड 210-221 रुपये प्रति शेयर है। आईपीओ 5 मार्च को खुलकर 7 मार्च को क्लोज होगा। शेयरों की लिस्टिंग 13 मार्च को BSE और NSE पर हो सकती है। लॉट साइज 67 शेयरों का है।
Pune E-Stock Broking IPO: 38.23 करोड़ रुपये के इस इश्यू की ओपनिंग 7 मार्च को और क्लोजिंग 12 मार्च को होगी। शेयरों की लिस्टिंग BSE SME पर 15 मार्च को हो सकती है। आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 78-83 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 1600 शेयरों का है।
M.V.K. Agro Food IPO: 65.88 करोड़ रुपये का यह इश्यू 29 फरवरी को खुला था और 4 मार्च को क्लोज होगा। शेयरों की लिस्टिंग NSE SME पर 7 मार्च को हो सकती है। प्राइस बैंड 120 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 1200 शेयरों का है। यह इश्यू अब तक 2.93 गुना सब्सक्राइब हुआ है।
Mukka Proteins IPO: 224 करोड़ रुपये का यह इश्यू भी 29 फरवरी को खुला था और 4 मार्च को क्लोज होगा। प्राइस बैंड 26-28 रुपये प्रति शेयर है। लॉट साइज 535 शेयरों का है। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग BSE और NSE पर 7 मार्च को होगी।
कौन सी कंपनियां होने जा रहीं लिस्ट
अगले सप्ताह शेयर बाजार में लिस्ट होने वाली कंपनियों की बात करें तो मेनबोर्ड सेगमेंट में Exicom Tele-Systems और Platinum Industries के शेयर 5 मार्च को BSE और NSE पर लिस्ट होंगे। Bharat Highways InvIT के शेयर 6 मार्च को BSE और NSE पर लिस्ट होंगे। Mukka Proteins Limited के शेयर 7 मार्च को BSE और NSE पर एंट्री करेंगे।
SME सेगमेंट में Owais Metal and Mineral Processing Limited की लिस्टिंग NSE SME पर 4 मार्च को होगी। Purv Flexipack IPO की लिस्टिंग NSE SME पर 5 मार्च को होगी। M.V.K. Agro Food Product Ltd की लिस्टिंग NSE SME पर 7 मार्च को होगी।