Koura Fine Diamond Jewelry IPO 6 मार्च से; प्राइस बैंड, लॉट साइज, GMP की ये है डिटेल

Koura Fine Diamond Jewelry IPO: आईपीओ के बाद प्रमोटर्स की कंपनी में हिस्सेदारी घटकर 72.23 प्रतिशत रह जाएगी। आईपीओ में 50 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए और बाकी 50 प्रतिशत हिस्सा अन्य निवेशकों के लिए रिजर्व है। बोली लगाने के​ लिए मिनिमम लॉट साइज 2000 शेयर है। शेयरों की लिस्टिंग BSE SME पर 14 मार्च को हो सकती है

अपडेटेड Mar 03, 2024 पर 2:35 PM
Koura Fine Diamond Jewelry मार्च 2022 में इनकॉरपोरेट हुई थी।

Koura Fine Diamond Jewelry IPO: शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियों में जल्द ही कौरा फाइन डायमंड ज्वैलरी का नाम शामिल होने वाला है। गोल्ड और डायमंड ज्वैलरी की थोक बिक्री करने वाली यह कंपनी अपना 5.50 करोड़ रुपये का आईपीओ ला रही है। यह 6 मार्च को ओपन होगा और 11 मार्च को क्लोज होगा। आईपीओ में 10 लाख नए शेयर जारी किए जाएंगे। शेयरों की लिस्टिंग बीएसई एसएमई पर 14 मार्च को हो सकती है। ग्रे मार्केट में कंपनी का शेयर 25 रुपये या 45.45 प्रतिशत के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।

Koura Fine Diamond Jewelry IPO के लिए प्राइस बैंड 55 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। बोली लगाने के​ लिए मिनिमम लॉट साइज 2000 शेयर है। जीवाईआर कैपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड इस IPO के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर है, जबकि केफिन टेक्नोलोजिज लिमिटेड इश्यू के लिए रजिस्ट्रार है। मार्केट मेकर गिरिराज स्टॉक ब्रोकिंग है। आईपीओ में 50 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए और बाकी 50 प्रतिशत हिस्सा अन्य निवेशकों के लिए रिजर्व है।

Koura Fine Diamond Jewelry की वित्तीय​ स्थिति


Koura Fine Diamond Jewelry मार्च 2022 में इनकॉरपोरेट हुई थी। इसके प्रमोटर कमलेश केशवलाल लोधिया हैं। वर्तमान में प्रमोटर्स की कंपनी में हिस्सेदारी 100 प्रतिशत है, जो आईपीओ के बाद घटकर 72.23 प्रतिशत रह जाएगी। अप्रैल-सितंबर 2023 की अवधि में कंपनी का रेवेन्यू 6 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 17 लाख रुपये था।

6 मार्च को ये IPO भी खुलेंगे

Shree Karni Fabcom IPO और Gopal Snacks IPO भी 6 मार्च को खुलने जा रहा है। Shree Karni Fabcom IPO का साइज 42.49 करोड़ रुपये है और इसके लिए प्राइस बैंड 220-227 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। आईपीओ 11 मार्च को क्लोज होगा। 650 करोड़ रुपये का Gopal Snacks IPO भी 11 मार्च को बंद होगा। इसके लिए प्राइस बैंड 381-401 रुपये प्रति शेयर रखा गया है।

Sona Machinery IPO 5 मार्च से; प्राइस बैंड, लॉट साइज, रिजर्व हिस्से की ये है डिटेल

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।