मई में IPO के जरिये 9,600 करोड़ रुपये की रकम जुटाई गई, जो पिछले 8 महीनों में सबसे ज्यादा है। इस बीच, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में तेजी का सिलसिला भी जारी है। मई में अब तक 5 कंपनियां ने IPO के जरिये कुल 9,606.15 करोड़ रुपये जुटाए हैं, जो सितंबर 2023 के बाद प्राइमरी मार्केट में सबसे ज्यादा फंड जुटाने का मामला है। मई में जुटाए गए कुल फंड में से 64 पर्सेंट यानी 6,200 करोड़ रुपये ऑफर फॉर सेल से जुटाए गए, जबकि 3,404 करोड़ रुपये जुटाने के लिए नए शेयर जारी किए गए।
