IPOs This Week: 16 मार्च से शुरू सप्ताह में 3 नए पब्लिक इश्यू, 3 कंपनियां होंगी लिस्ट

IPOs This Week: नए शुरू हो रहे सप्ताह में खुल रहे नए पब्लिक इश्यूज में मेनबोर्ड सेगमेंट से GSP Crop Science और Central Mine Planning के IPO रहेंगे। नई लिस्ट होने वाली कंपनियों में भी दो कंपनियां मेनबोर्ड सेगमेंट की हैं

अपडेटेड Mar 14, 2026 पर 10:10 AM
Story continues below Advertisement
नए हफ्ते में पहले से खुले एक IPO में भी पैसे लगाने का मौका रहेगा।

16 मार्च से शुरू हो रहे सप्ताह में देश में 3 नए IPO खुलने जा रहे हैं। इनमें से 2 पब्लिक इश्यू मेनबोर्ड सेगमेंट के हैं। इसके अलावा नए हफ्ते में पहले से खुले एक IPO में भी पैसे लगाने का मौका रहेगा। यह भी मेनबोर्ड सेगमेंट का है। जहां तक शेयर बाजार में नई लिस्ट होने वाली कंपनियों की बात है तो नए सप्ताह में 3 कंपनियों के शेयर अपनी शुरुआत करने वाले हैं। इनमें से दो कंपनियां मेनबोर्ड सेगमेंट की हैं। आइए जानते हैं इस बारे में डिटेल...

नए खुल रहे IPO

GSP Crop Science IPO: मेनबोर्ड सेगमेंट में ₹400 करोड़ का इश्यू 16 मार्च को खुलेगा और 18 मार्च को बंद होगा। प्राइस बैंड ₹304-₹320 प्रति शेयर और लॉट साइज 46 शेयर है। कंपनी BSE, NSE पर 24 मार्च को लिस्ट होगी।


Novus Loyalty IPO: कंपनी ₹60.15 करोड़ जुटाना चाहती है। इश्यू 17 मार्च को ओपन होगा। प्राइस बैंड ₹139-₹146 प्रति शेयर और लॉट साइज 1000 शेयर है। 20 मार्च को IPO बंद होने के बाद शेयर BSE SME पर 25 मार्च को लिस्ट हो सकते हैं।

Central Mine Planning IPO: यह 20 मार्च को खुलने जा रहा है। क्लोजिंग 24 मार्च को होगी। अभी प्राइस बैंड और लॉट साइज तय नहीं हुआ है। कंपनी के शेयर BSE, NSE पर 30 मार्च को शुरुआत कर सकते हैं।

पहले से खुले IPO

Innovision IPO: यह 10 मार्च को खुला था। पहले इसकी क्लोजिंग डेट 12 मार्च थी लेकिन फिर कंपनी ने इसे बढ़ाकर 17 मार्च कर दिया। इश्यू का साइज ₹322.84 करोड़ से घटाकर ₹305.76 करोड़ कर दिया। साथ ही प्राइस बैंड भी ₹521-₹548 से घटाकर ₹494-₹519 प्रति शेयर कर दिया। इश्यू अभी तक 31 प्रतिशत भरा है। लॉट साइज 27 शेयर है। कंपनी के शेयर BSE, NSE पर अब 20 मार्च को लिस्ट होने वाले हैं।

IPO news: सरकार ने मेगा IPOs को आसान बनाने के लिए पब्लिक शेयर होल्डिंग के नियमों में दी ढील

नई लिस्ट होने वाली कंपनियां

नए सप्ताह में 16 मार्च को मेनबोर्ड सेगमेंट में BSE, NSE पर Rajputana Stainless की लिस्टिंग हो सकती है। 18 मार्च को NSE SME पर Apsis Aerocom के शेयरों के लिस्ट होने की उम्मीद है। 20 मार्च को BSE, NSE पर Innovision के शेयर लिस्ट हो सकते हैं।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।