IPOs This Week: मार्केट सुस्त, 12 अक्टूबर से शुरू हफ्ते में केवल 4 नए इश्यू; एक कंपनी होगी लिस्ट

IPOs This Week: नए सप्ताह में मेनबोर्ड सेगमेंट में खुल रहे 2 नए पब्लिक इश्यू HD Fire Protect और Fusion CX हैं। ऐसा कोई IPO नहीं है, जो पहले से खुला हो और जिसमें नए हफ्ते में पैसे लगाए जा सकें। नई लिस्ट होने जा रही कंपनी SME सेगमेंट से है

अपडेटेड Oct 10, 2026 पर 11:18 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मेनबोर्ड में HD Fire Protect IPO 13 अक्टूबर को और Fusion CX IPO 14 अक्टूबर को खुलेगा।

12 अक्टूबर से शुरू हो रहे हफ्ते में IPO मार्केट बेहद सुस्त रहने वाला है। नए हफ्ते में 4 नए पब्लिक इश्यू खुलने जा रहे हैं। इनमें से 2 मेनबोर्ड सेगमेंट से हैं। इसके अलावा ऐसा कोई IPO नहीं है, जो पहले से खुला हो और जिसमें नए हफ्ते में पैसे लगाए जा सकें। स्टॉक मार्केट में नई लिस्ट होने वाली कंपनियों की बात करें तो केवल एक कंपनी के शेयर अपनी शुरुआत करने वाले हैं। यह कंपनी SME सेगमेंट से है। आइए जानते हैं डिटेल...

नया खुल रहा IPO

HD Fire Protect IPO: यह 13 अक्टूबर को खुलेगा और 15 अक्टूबर को बंद होगा। कंपनी का इरादा ₹712.31 करोड़ जुटाने का है। प्राइस बैंड ₹258-₹271 प्रति शेयर और लॉट साइज 55 शेयर है। IPO बंद होने के बाद अलॉटमेंट 16 अक्टूबर को फाइनल होगा। शेयरों की लिस्टिंग NSE और BSE पर 21 अक्टूबर को हो सकती है।


Ravita Engineering Services IPO: ₹116.05 करोड़ का इश्यू 13 अक्टूबर को खुलेगा। बोली ₹105-₹112 प्रति शेयर के भाव पर लगा सकेंगे। लॉट साइज 1,200 शेयर है। 15 अक्टूबर को इश्यू बंद होने के बाद अलॉटमेंट 16 अक्टूबर को फाइनल हो सकता है। कंपनी के शेयर NSE SME पर 21 अक्टूबर को शुरुआत कर सकते हैं।

Vaibhav Vyapaar IPO: यह भी 13 अक्टूबर को खुल रहा है और 15 अक्टूबर को बंद होगा। साइज ₹42.10 करोड़ है। प्राइस बैंड ₹51-₹54 प्रति शेयर और लॉट साइज 2,000 शेयर है। IPO बंद होने के बाद अलॉटमेंट 16 अक्टूबर को फाइनल होगा। कंपनी की लिस्टंग NSE SME पर 21 अक्टूबर को होने वाली है।

Fusion CX IPO: ₹702 करोड़ का इश्यू 14 अक्टूबर को खुलेगा। प्राइस बैंड ₹275-₹289 प्रति शेयर है। लॉट साइज 51 शेयर है। इश्यू की क्लोजिंग 16 अक्टूबर को होगी। उसके बाद अलॉटमेंट 19 अक्टूबर को फाइनल होगा। कंपनी के शेयर NSE और BSE पर 22 अक्टूबर को लिस्ट हो सकते हैं।

Jio Platforms IPO: ₹1065-₹1119 रह सकता है प्राइस बैंड, 21 अक्टूबर से ओपनिंग; 10 पॉइंट में जानें अहम डिटेल

इस कंपनी की होगी लिस्टिंग

नए सप्ताह में 12 अक्टूबर को NSE SME पर R.K.Fashion Accessories की लिस्टिंग होने जा रही है। कंपनी का IPO ₹34.99 करोड़ का था और 2.70 गुना भरा। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 14.11 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 1.77 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 3.11 गुना सब्सक्राइब हुआ। IPO के लिए प्राइस बैंड ₹77-₹82 प्रति शेयर था।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।