IPOs This Week: 1 जून से शुरू हफ्ते में 5 नए पब्लिक इश्यू, 2 मेनबोर्ड सेगमेंट से; 4 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

IPOs This Week: नए सप्ताह में मेनबोर्ड सेगमेंट में CMR Green Technologies और Hexagon Nutrition के पब्लिक इश्यू ओपन होने जा रहे हैं। एक 3 जून को और दूसरा 5 जून को खुलेगा। लिस्ट होने जा रही कंपनियों में से कोई भी मेनबोर्ड से नहीं है

अपडेटेड May 30, 2026 पर 9:59 AM
Story continues below Advertisement
नए सप्ताह में पहले से खुले 2 IPO में भी पैसे लगाने का मौका रहेगा।

1 जून से शुरू हफ्ते में देश में 5 नए IPO खुलने वाले हैं। इसके साथ ही मेनबोर्ड सेगमेंट का सूखा भी खत्म हो जाएगा क्योंकि नए खुल रहे IPO में से 2 मेनबोर्ड सेगमेंट के हैं। इसके अलावा नए सप्ताह में पहले से खुले 2 IPO में भी पैसे लगाने का मौका रहेगा। जहां तक शेयर बाजार में नई लिस्टिंग्स की बात है तो नए शुरू हो रहे सप्ताह में 4 कंपनियों के शेयर अपनी शुरुआत करने वाले हैं। ये सभी SME कंपनियां हैं। आइए जानते हैं डिटेल...

नए IPO

Merritronix IPO: ₹70.03 करोड़ का इश्यू 1 जून को खुल रहा है। 3 जून को बंद होगा। प्राइस बैंड ₹141-₹149 प्रति शेयर है। लॉट साइज 1,000 शेयर है। IPO बंद होने के बाद कंपनी की लिस्टिंग BSE SME पर 8 जून को हो सकती है।


CMR Green Technologies IPO: मेनबोर्ड सेगमेंट में ₹630.88 करोड़ का इश्यू 3 जून को खुलेगा। इसमें ₹182-₹192 प्रति शेयर के भाव पर और 78 शेयरों के लॉट में पैसे लगाए जा सकते हैं। इश्यू की क्लोजिंग 5 जून को होगी। इसके बाद शेयर BSE और NSE पर 10 जून को लिस्ट होने की उम्मीद है।

Vahh Chemicals IPO: यह 4 जून को खुलेगा और 8 जून को बंद होगा। कंपनी ₹13.45 करोड़ जुटाना चाहती है। इश्यू प्राइस ₹60 प्रति शेयर है। लॉट साइज 2,000 शेयर है। कंपनी के शेयर BSE SME पर 11 जून को शुरुआत कर सकते हैं।

Hexagon Nutrition IPO: मेनबोर्ड सेगमेंट में ₹138.87 करोड़ का इश्यू 5 जून को खुलेगा। क्लोजिंग 9 जून को होगी। पैसे ₹42-₹45 प्रति शेयर के भाव पर और 333 शेयरों के लॉट में लगा सकते हैं। शेयर BSE और NSE पर 12 जून को लिस्ट होने वाले हैं।

Genxai Analytics IPO: यह इश्यू 5 जून को खुलेगा। प्राइस बैंड ₹110-₹116 प्रति शेयर है। लॉट साइज 1,200 शेयर है। कंपनी का इरादा ₹54.84 करोड़ हासिल करने का है। 9 जून को IPO की ​क्लोजिंग के बाद कंपनी की लिस्टिंग NSE SME पर 12 जून को होने की उम्मीद है।

पहले से खुले IPO

SMR Jewels IPO: यह 26 मई को खुला था और 3 जून को बंद होगा। अभी तक इसे 39 प्रतिशत सब्सक्रिप्शन मिला है। कंपनी ₹63.74 करोड़ जुटाना चाहती है। प्राइस बैंड ₹125—₹128 प्रति शेयर और लॉट साइज 1,000 शेयर है। लिस्टिग BSE SME पर 8 जून को हो सकती है।

Aureate Tradde IPO: ₹27.29 करोड़ का इश्यू 29 मई को खुला था। अभी तक यह 16 प्रतिशत भरा है। क्लोजिंग 2 जून को होगी। बोली लगाने के लिए प्राइस ₹70 प्रति शेयर और लॉट साइज 2,000 शेयर है। कंपनी की लिस्टिंग BSE SME पर 5 जून को होने की उम्मीद है।

CMR Green IPO: पैसा रखें तैयार! 3 जून से खुलेगा आईपीओ, ग्राहकों की लिस्ट में हीरो और बजाज ऑटो जैसे बड़े नाम

इन कंपनियों की होगी लिस्टिंग

नए सप्ताह में 1 जून को BSE SME पर M R Maniveni की लिस्टिंग हो सकती है। 2 जून को BSE SME पर Yaashvi Jewellers के शेयर अपनी शुरुआत कर सकते हैं। 3 जून को Rajnandini Fashion India की BSE SME पर लिस्टिंग होने वाली है। 5 जून को BSE SME पर Aureate Tradde के लिस्ट होने की उम्मीद है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।