Get App

IPOs This Week: 9 मार्च से शुरू सप्ताह में खुलेंगे 4 नए पब्लिक इश्यू, 4 कंपनियां होंगी लिस्ट

IPOs This Week: नए खुलने जा रहे IPO में मेनबोर्ड सेगमेंट से राजपूताना स्टेनलेस, इनोविजन और राजमार्ग इंफ्रा इनवेस्टमेंट ट्रस्ट के पब्लिक इश्यू शामिल हैं। नई लिस्ट होने वाली कंपनियों में SEDEMAC Mechatronics मेनबोर्ड सेगमेंट से है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Mar 07, 2026 पर 10:45 AM
IPOs This Week: 9 मार्च से शुरू सप्ताह में खुलेंगे 4 नए पब्लिक इश्यू, 4 कंपनियां होंगी लिस्ट
नए हफ्ते में पहले से खुले 2 IPO में भी पैसे लगाने का मौका रहेगा।

9 मार्च से शुरू हो रहे सप्ताह में देश में 4 नए IPO खुलने जा रहे हैं। इनमें से 3 पब्लिक इश्यू मेनबोर्ड सेगमेंट के हैं। इसके अलावा नए हफ्ते में पहले से खुले 2 IPO में भी पैसे लगाने का मौका रहेगा। ये दोनों SME सेगमेंट के हैं। जहां तक शेयर बाजार में नई लिस्ट होने वाली कंपनियों की बात है तो नए सप्ताह में 4 कंपनियों के शेयर अपनी शुरुआत करने वाले हैं। इनमें से एक कंपनी मेनबोर्ड सेगमेंट की है। आइए जानते हैं इस बारे में डिटेल...

नए खुल रहे IPO

Rajputana Stainless IPO: मेनबोर्ड सेगमेंट में ₹254.98 करोड़ का यह इश्यू 9 मार्च को खुलेगा और 11 मार्च को बंद होगा। प्राइस बैंड ₹116-₹122 प्रति शेयर और लॉट साइज 110 शेयर है। कंपनी की लिस्टिंग BSE, NSE पर 16 मार्च को हो सकती है।

Innovision IPO: यह 10 मार्च को खुलेगा और 12 मार्च को बंद होगा। कंपनी ₹322.84 करोड़ जुटाना चाहती है। बोली लगाने के लिए प्राइस बैंड ₹521-₹548 प्रति शेयर और लॉट साइज 27 शेयर है। कंपनी के शेयर BSE, NSE पर 17 मार्च को लिस्ट होने वाले हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें