IREDA IPO: लिस्टिंग के दिन करा सकता है अच्छा मुनाफा, ​ग्रे मार्केट में अभी इस भाव पर है शेयर

IREDA 36 साल पुरानी वित्तीय कंपनी है, जो रिन्यूएबल एनर्जी और एनर्जी एफिशिएंसी प्रोजेक्ट्स को सपोर्ट करती है। यह इक्विपमेंट मैनुफैक्चरिंग और ट्रांसमिशन समेत प्रोजेक्ट प्लानिंग से लेकर पोस्ट-कमीशनिंग तक के लिए वित्तीय सर्विसेज मुहैया कराती है। OFS में शेयर बिक्री करने वाली सरकार थी। IREDA में सरकार के पास अभी 100 प्रतिशत हिस्सेदारी है

अपडेटेड Nov 26, 2023 पर 3:42 PM
IREDA IPO 2,150.21 करोड़ रुपये का था।

IREDA IPO GMP: देश की सबसे बड़ी सरकारी प्योर-प्ले ग्रीन फाइनेंसिंग NBFC 'इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी' (IREDA) के IPO को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था और 38.80 गुना सब्सक्रिप्शन के साथ बंद हुआ। IPO के तहत रखे गए 47,09,21,451 शेयरों के एवज में 18,27,24,58,560 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं। इस पब्लिक इश्यू के तहत शेयरों का अलॉटमेंट 25 नवंबर को फाइनल हो चुका है। ग्रे मार्केट में भी IREDA के शेयरों को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और भाव 26 नवंबर को IPO के अपर प्राइस बैंड से 10 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। IPO के तहत प्राइस बैंड 30-32 रुपये प्रति शेयर का था। इसका मतलब हुआ कि शेयर बाजार में लिस्टिंग के दिन IPO निवेशकों को 31 प्रतिशत से अधिक मुनाफा मिल सकता है।

IREDA 36 साल पुरानी वित्तीय कंपनी है, जो रिन्यूएबल एनर्जी और एनर्जी एफिशिएंसी प्रोजेक्ट्स को सपोर्ट करती है। यह इक्विपमेंट मैनुफैक्चरिंग और ट्रांसमिशन समेत प्रोजेक्ट प्लानिंग से लेकर पोस्ट-कमीशनिंग तक के लिए वित्तीय सर्विसेज मुहैया कराती है। कंपनी का पब्लिक इश्यू 21 से 23 नवंबर तक खुला था। नए शुरू हो रहे सप्ताह में इसकी शेयर बाजारों में लिस्टिंग हो सकती है।

कितना बड़ा था IPO


IREDA IPO 2,150.21 करोड़ रुपये का था। इस इश्यू में 1,290.13 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए गए, वहीं 10 रुपये फेस वैल्यू वाले 26,87,76,471 शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए हुई। OFS में शेयर बिक्री करने वाली सरकार थी। IREDA में सरकार के पास अभी 100 प्रतिशत हिस्सेदारी है। नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी भविष्य की पूंजी जरूरतों को पूरा करने और लोन बांटने के लिए कैपिटल बेस को बढ़ाने में होगा।

कैसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

BSE की वेबसाइट पर ऐसे देखें अलॉटमेंट स्टेटस

  • https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx , बीएसई पर इस डायरेक्ट लिंक के जरिए अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।
  • इश्यू टाइप में इक्विटी चुनें और ड्रॉप डाउन मेन्यू में से इश्यू नाम IREDA चुनें।
  • एप्लीकेशन नंबर या PAN भरें।
  • ‘I am not a Robot’ पर क्लिक करके सर्च टैब पर क्लिक करें।
  • शेयरों का अलॉटमेंट स्टेटस स्क्रीन पर दिखने लगेगा।

Multibagger Stock : इस साल 400% चढ़ चुका है यह डिफेंस स्टॉक, क्या आपके पास है यह मल्टीबैगर शेयर?

रजिस्ट्रार की साइट से स्टेटस ऐसे करें चेक

  • https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx, रजिस्ट्रार की साइट पर इस लिंक के जरिए जाएं।
  • पहले तो कंपनी चुनने वाले विकल्प में ड्रापडाउन मेन्यू से IREDA चुनें।
  • यहां चार विकल्प दिखेंगे- PAN, एप्लीकेशन नंबर, डीपी क्लाइंट आईडी और अकाउंट नंबर/IFSC। इनमें से कोई एक विकल्प सेलेक्ट करें और अगर PAN चुना है तो IPO चुनकर PAN भरें। अगर एप्लीकेशन नंबर चुना है तो एप्लीकेशन नंबर भरें और अगर डीपी क्लाइंट आईडी चुना है तो डिपॉजिटरी क्लाइंट आईडी भरें। वहीं अकाउंट नंबर/IFSC चुना है तो अकाउंट नंबर और IFSC भरें।
  • सबमिट करें।

आपके एप्लीकेशन का स्टेटस दिखने लगेगा यानी कि कितने शेयरों के लिए आपने अप्लाई किया था और कितना अलॉट हुआ है, इसकी पूरी डिटेल्स स्क्रीन पर दिखने लगेगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।