Get App

IRM Energy IPO : ग्रे मार्केट से मिल रहे पॉजिटिव संकेत, ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

IRM Energy IPO : ग्रे मार्केट से इस आईपीओ को लेकर बेहतर संकेत मिल रहे हैं। कंपनी इस आईपीओ के जरिए 545.4 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। यह इश्यू 18 अक्टूबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला और 20 अक्टूबर को बंद हुआ है। कंपनी ने इश्यू के लिए 480-505 रुपये का प्राइस बैंड तय किया था

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Oct 23, 2023 पर 8:01 PM
IRM Energy IPO : ग्रे मार्केट से मिल रहे पॉजिटिव संकेत, ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस
IRM Energy के IPO को निवेशकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली और यह 27.05 गुना सब्सक्राइब हुआ है।

IRM Energy के IPO को निवेशकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली और यह 27.05 गुना सब्सक्राइब हुआ है। अब सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट आज यानी 23 अक्टूबर को होने की उम्मीद है। ग्रे मार्केट से इस आईपीओ को लेकर बेहतर संकेत मिल रहे हैं। कंपनी इस आईपीओ के जरिए 545.4 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। यह इश्यू 18 अक्टूबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला और 20 अक्टूबर को बंद हुआ है। कंपनी ने इश्यू के लिए 480-505 रुपये का प्राइस बैंड तय किया था।

ग्रे मार्केट का हाल

ग्रे मार्केट में यह इश्यू आज 23 अक्टूबर को 47 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से शेयरों की लिस्टिंग 552 रुपये के भाव पर हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को करीब 9.30 फीसदी का मुनाफा होगा। ग्रे मार्केट एक अन-ऑफिशियल ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म है जहां आईपीओ में आवंटन से पहले और लिस्टिंग के दिन तक शेयरों का कारोबार होता है। अधिकांश निवेशक लिस्टिंग प्राइस का अंदाजा लगाने के लिए ग्रे मार्केट पर नजर रखते हैं।

कहां होगा फंड का इस्तेमाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें