Baazar Style Retail ला रही IPO, Rekha Jhunjhunwala भी बेचेंगी अपने हिस्से के शेयर

Jhunjhunwala Portfolio: रेखा झुनझुनवाला (Rekha Jhunjhunwala) के निवेश वाली बाजार स्टाईल रिटेल (Baazar Style Retail) आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है। इसने बाजार नियामक सेबी (SEBI) के पास कागजात जमा कर दिए हैं। इस कंपनी में राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) ने पैसे लगाए थे। उनकी मौत के बाद नॉमिनी के रूप में उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला को उनकी होल्डिंग ट्रांसफर हो गई

अपडेटेड Mar 18, 2024 पर 5:14 PM
Story continues below Advertisement
Baazar Style Retail पश्चिम बंगाल और ओडिशा में वैल्यू रिटेल मार्केट के मामले में दिग्गज कंपनी है। इसका बाजार असम, बिहार, झारखंड, आंध्र प्रदेश, त्रिपुरा, यूपी और छत्तीसगढ़ में फैला हुआ है।

Jhunjhunwala Portfolio: रेखा झुनझुनवाला (Rekha Jhunjhunwala) के निवेश वाली बाजार स्टाईल रिटेल (Baazar Style Retail) आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है। इसने बाजार नियामक सेबी (SEBI) के पास कागजात जमा कर दिए हैं। इस कंपनी में राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) ने पैसे लगाए थे। उनकी मौत के बाद नॉमिनी के रूप में उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला को उनकी होल्डिंग ट्रांसफर हो गई। बाजार स्टाईल रिटेल के आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर ही नहीं जारी होंगे बल्कि कंपनी के मौजूदा शेयरहोल्डर अपनी हिस्सेदारी भी ऑफर फॉर सेल (OFS) विंडो के जरिए हल्की करेंगे। रेखा झुनझुनवाला भी अपनी हिस्सेदारी हल्की करेंगी।

Baazar Style Retail IPO की डिटेल्स

बाजार स्टाईल रिटेल के आईपीओ के तहत 185 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे। कंपनी प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए 37 करोड़ रुपये के शेयर पहले ही जारी कर सकती है और अगर ऐसा होता है तो फ्रेश इश्यू साइज घट जाएगा। इसके अलावा प्रमोटर ग्रुप और अन्य शेयरहोल्डर्स इस आईपीओ के जरिए ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत 1.68 करोड़ शेयरों की बिक्री करेंगे। इस आईपीओ के जरिए रेखा राकेश झुनझुनवाला 27.2 लाख, इंटेंसिव सॉफ्टशेयर 22.4 लाख, इंटेंसिव फाइनेंस 14.9 लाख, चंदुरकर इनवेस्टमेंट्स 13.1 लाख, सुब्रतो ट्रेडिंग एंड फाइनेंस कंपनी 9.19 लाख, रजनीश गुप्ता 8.44 लाख, मधु सुराना 6.64 लाख, सबिता अग्रवाल 6.42 लाख और रेखा केडिया 6 लाख, शकुंतला देवी 6 लाख और डीके सुराना एचयूएफ 5.4 लाख शेयरों की बिक्री करेंगे। नए शेयरों के जरिए जुटाए गए 135 करोड़ रुपये को कर्ज चुकाने और बाकी पैसों का इस्तेमाल आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में होगा। इश्यू का रजिस्ट्रार लिंक इनटाइम है।


Baazar Style Retail के बारे में

बाजार स्टाईल रिटेल पश्चिम बंगाल और ओडिशा में वैल्यू रिटेल मार्केट के मामले में दिग्गज कंपनी है। इसका बाजार असम, बिहार, झारखंड, आंध्र प्रदेश, त्रिपुरा, यूपी और छत्तीसगढ़ में फैला हुआ है। दिसंबर 2023 तक के आंकड़ों के हिसाब से देश के 140 शहरों में इसके 153 स्टोर हैं। वित्तीय सेहत की बात करें तो वित्त वर्ष 2022 में इसे 8.01 करोड़ रुपये क का शुद्ध घाटा हुआ था जबकि अगले ही वित्त वर्ष 2023 में इसे 5.1 करोड़ रुपये का स्टैंडएलोन प्रॉफिट हुआ। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 43 फीसदी उछलकर 787.90 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Torrent Power को मिला तगड़ा ऑर्डर, फटाक से 7% उछल गए शेयर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।