Torrent Power को मिला तगड़ा ऑर्डर, फटाक से 7% उछल गए शेयर

Torrent Power Share Price: टोरेंट पावर को लगातार ऑर्डर्स मिल रहे हैं। अब इसे 3650 करोड़ रुपये का एक ऑर्डर मिला है जिसके चलते निवेशक धड़ाधड़ इसके शेयर खरीद रहे हैं। मुनाफावसूली के चलते भाव में नरमी तो आई है लेकिन अब भी काफी मजबूत स्थिति में है। चेक करें कि कंपनी को कैसा ऑर्डर मिला है जिसने शेयरों को लेकर माहौल पॉजिटिव क्या है?

अपडेटेड Mar 18, 2024 पर 4:50 PM
Story continues below Advertisement
Torrent Power को लगातार ऑर्डर्स मिल रहे। इस महीने की शुरुआत में इसे महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन से 1540 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मिला था। इसका पॉजिटिव असर आज शेयरों पर दिख रहा है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Torrent Power Share Price: टोरेंट पावर के शेयरों की आज जमकर खरीदारी हुई। इसे 3650 करोड़ रुपये का एक ऑर्डर मिला है जिसके चलते निवेशक धड़ाधड़ इसके शेयर खरीद रहे हैं। इसके चलते टोरेंट पावर के शेयर इंट्रा-डे में BSE पर 7 फीसदी से अधिक उछल गए। मुनाफावसूली के चलते भाव में नरमी तो आई है लेकिन अब भी काफी मजबूत स्थिति में है। दिन के आखिरी में BSE पर यह 2.60 फीसदी के उछाल के साथ 1191 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 7.62 फीसदी उछलकर 1249.25 रुपये तक पहुंच गया था।

    कैसा ऑर्डर मिला है Torrent Power को

    टोरेंट पावर को अपनी ही सब्सिडियरी से 300 मेगावाट की क्षमता का विंड सोलर हाइब्रिड प्रोजेक्ट मिला है। यह प्रोजेक्टर ₹3,650 करोड़ का है। कंपनी को अपनी डिस्ट्रीब्यूशन यूनिट से इसका लेटर ऑफ अवार्ड (LoA) मिल चुका है। एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई जानकारी के मुताबिक इस प्रोजेक्ट के तहत टोरेंट पावर 300 मेगावाट की क्षमता का सोलर ग्रिड सेटअप करेगी। यह ग्रिड 24 महीने के भीतर चालू हो जाएगा और इसके तहत 25 साल के लिए टैरिफ 3.65 रुपये प्रति किलोवॉट घंटा यानी यूनिट रखा गया है। कंपनी ने जो डिटेल्स दी है, उसके मुताबिक इस प्रोजेक्ट के तहत कम से कम कैपिसिटी यूटिलाइजेशन फैक्टर (CUF) सालाना 50 फीसदी रहेगा और विंड और कैपेसिटी 2:1 के रेश्यो में होंगी। इस CUF को हासिल करने के लिए कंपनी की योजना कुल मिलाकर 480 मेगावाट की विंड और सोलर कैपेसिटी सेटअप करने की है।


    धड़ाधड़ मिल रहे टोरेंट पावर को ऑर्डर

    टोरेंट पावर को लगातार ऑर्डर्स मिल रहे। इस महीने की शुरुआत में इसे महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन से 1540 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मिला था। इसके तहत कंपनी को नासिक में एक ग्रिड में 306 मेगावॉट का सोलर पावर फैसिलिटी शुरू करना है। इस महीने की शुरुआत में कंपनी ने खुलासा किया था कि 16 मार्च 2024 से 30 जून 2024 तक की सरकारी पहल के हिस्से के रूप में इसने अपने गैस प्लांट से 38.8 करोड़ यूनिट बिजली प्रदान करने के लिए बोली हासिल की। गर्मियों के दौरान बिजली की बढ़ती मांग से निपटने के लिए सरकार के क्रंच पीरियड स्कीम के तहत एनटीपीसी विद्युत पावर निगम लिमिटेड से ऑर्डर मिले हैं।

    Zomato Share Price: निफ्टी से ज्यादा तेज ऊपर चढ़े जोमैटो के शेयर, अब आगे ये है रुझान

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।