Jinkushal Industries IPO: खुलने के 2 घंटे में हुआ फुल सब्सक्राइब, GMP से मिल रहे मजबूत लिस्टिंग के संकेत, क्या आपको बोली लगानी चाहिए?

Jinkushal Industries IPO: इस आईपीओ का प्राइस बैंड ₹115-121 प्रति शेयर तय किया गया है। निवेशक न्यूनतम 120 शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं, जिसके लिए अपर प्राइस बैंड पर ₹14,520 का निवेश करना होगा

अपडेटेड Sep 25, 2025 पर 1:52 PM
Story continues below Advertisement
शेयरों का अलॉटमेंट 30 सितंबर तक फाइनल होने की संभावना है, और शेयर 3 अक्टूबर को स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट होने है

Jinkushal Industries IPO: जिनकुशल इंडस्ट्रीज लिमिटेड का IPO पहले ही दिन खुलने के लगभग दो घंटे के भीतर ही पूरी तरह से सब्सक्राइब हो गया। NSE के आंकड़ों के अनुसार, दोपहर 12:10 बजे तक, आईपीओ को 67 लाख शेयरों के ऑफर साइज के मुकाबले 67 लाख से अधिक शेयरों के लिए बोलियां मिल चुकी थीं। रिटेल निवेशकों ने अब तक सबसे अधिक रुचि दिखाई है, उनके लिए रिजर्व हिस्सा करीब 151 प्रतिशत सब्सक्राइब हो चुका है। गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) और योग्य संस्थागत खरीदारों (QIBs) के लिए रखे गए हिस्से क्रमशः 111 प्रतिशत और 1 प्रतिशत सब्सक्राइब हुए हैं। छत्तीसगढ़ स्थित इस कंपनी के लिए ग्रे मार्केट के अनुमान भी मजबूत लिस्टिंग गेन का इशारा कर रहे हैं।

जिनकुशल इंडस्ट्रीज IPO की पूरी जानकारी

छत्तीसगढ़ बेस्ड जिनकुशल इंडस्ट्रीज का यह इश्यू 86 लाख से अधिक शेयरों का फ्रेश इश्यू और मौजूदा प्रमोटरों द्वारा 9.6 लाख शेयरों के ऑफर फॉर सेल (OFS) से मिलकर बना है। इसका प्राइस बैंड ₹115-121 प्रति शेयर तय किया गया है, जिसके अपर एंड पर कंपनी का मूल्यांकन लगभग ₹464 करोड़ है। निवेशक न्यूनतम 120 शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं, जिसके लिए अपर प्राइस बैंड पर ₹14,520 का निवेश करना होगा। शेयरों का अलॉटमेंट 30 सितंबर तक फाइनल होने की संभावना है, और शेयर 3 अक्टूबर को स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट होने है।


कंपनी फ्रेश इश्यू से प्राप्त राशि का उपयोग अपनी वर्किंग कैपिटल की जरूरतों और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी। जीवाईआर कैपिटल एडवाइजर्स इस आईपीओ के लिए एकमात्र बुक-रनिंग लीड मैनेजर (BRLM) है, और बिगशेयर सर्विसेज इसका रजिस्ट्रार है।

जिंकुशल इंडस्ट्रीज IPO का एंकर बुक

पब्लिक के लिए इश्यू खुलने से एक दिन पहले, 24 सितंबर को जिनकुशल इंडस्ट्रीज ने एंकर निवेशकों से ₹35 करोड़ जुटाए। नोमुरा सिंगापुर, एचडीएफसी बैंक, विनी ग्रोथ फंड, स्टेपट्रेड रेवोल्यूशन फंड, संतोष इंडस्ट्रीज और स्वयोम इंडिया अल्फा फंड वे एंकर निवेशक थे जिन्होंने एंकर बुक के माध्यम से कंपनी में निवेश किया। कंपनी ने इन निवेशकों को ₹121 प्रति शेयर की दर से 28.78 लाख इक्विटी शेयर आवंटित किए है।

क्या आपको सब्सक्राइब करना चाहिए?

आनंद राठी ने निवेशकों को लंबी अवधि के लिए जिनकुशल इंडस्ट्रीज के IPO को सब्सक्राइब करने की सलाह दी है। ब्रोकरेज ने कहा, 'अपर प्राइस बैंड पर, कंपनी का मूल्यांकन अपने FY25 की कमाई के 30.1x P/E पर हो रहा है, जिसमें EV/EBITDA 22.0x और इक्विटी शेयरों के इश्यू के बाद मार्केट कैप ₹4,644 मिलियन है।

कंपनी के वित्तीय आंकड़ों को समझाते हुए, INVAsset PMS के बिजनेस हेड हर्षल दसाणी ने कहा, 'वित्तीय रूप से, कंपनी ने FY24 में ₹2,385.9 करोड़ का राजस्व और ₹275.7 करोड़ का EBITDA दर्ज किया। FY25 के लिए, राजस्व बढ़कर ₹3,805.6 करोड़ हो गया, जबकि EBITDA ₹286.0 करोड़ रहा, जिससे ऑपरेटिंग मार्जिन 7.5% रहा। बोनस के बाद शुद्ध लाभ प्रति शेयर ₹6.15 हो गया। FY25 में शुद्ध संपत्ति पर रिटर्न 21.2% पर मजबूत था, जो 0.01 के कर्ज-टू-इक्विटी के साथ कम लिवरेज द्वारा समर्थित था। लगभग 99% राजस्व भारत के बाहर से उत्पन्न हुआ, जो इसके निर्यात-बेस्ड मॉडल को दिखाता है। अपर प्राइस बैंड पर मार्केट कैप ₹464 करोड़ है, जो कंपनी का मूल्यांकन FY25 की कमाई के 19.7x और FY25 बिक्री के 0.12x पर करता है।'

जिनकुशल इंडस्ट्रीज के IPO का कितना है जीएमपी?

लिस्टिंग से पहले इन्वेस्टोरगेन के आंकड़ों के अनुसार, जिनकुशल इंडस्ट्रीज के अनलिस्टेड शेयर आईपीओ मूल्य से 17 प्रतिशत से अधिक के ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) पर कारोबार कर रहे थे। यानी लेटेस्ट ग्रे मार्केट अनुमान अच्छी लिस्टिंग की ओर इशारा कर रहे है। हालांकि वेबसाईट द्वारा पहले के बनाते गए 42 प्रतिशत के GMP से यह काफी कम है। वहीं IPO वॉच के अनुसार, कंपनी के अनलिस्टेड शेयर आईपीओ मूल्य से लगभग 18 प्रतिशत जीएमपी पर कारोबार कर रहे थे।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।