Jiwanram Sheoduttrai IPO : 8 सितंबर को खुलेगा ग्लव्स और गारमेंट्स कंपनी का आईपीओ, चेक करें लॉट साइज समेत पूरी डिटेल

Jiwanram Sheoduttrai IPO : आईपीओ के तहत 74.22 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। कुल इश्यू में से 3.72 लाख शेयर मार्केट मेकर के लिए आरक्षित हैं और 70.5 लाख शेयरों का शेष हिस्सा नेट इश्यू है। कंपनी इंडस्ट्रियल सेफ्टी के लिए ग्लव्स और गारमेंट्स बनाने का काम करती है

अपडेटेड Sep 06, 2023 पर 9:53 PM
Jiwanram Sheoduttrai IPO : कोलकाता स्थित जीवनराम श्योदत्तराई इंडस्ट्रीज का आईपीओ 8 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है।

Jiwanram Sheoduttrai IPO : कोलकाता स्थित जीवनराम श्योदत्तराई इंडस्ट्रीज का आईपीओ 8 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। कंपनी इस इश्यू के जरिए 17.07 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। यह एक फिक्स्ड प्राइस इश्यू है और इसके लिए 23 रुपये प्रति शेयर का ऑफर प्राइस रखा गया है। आईपीओ के तहत 74.22 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। कुल इश्यू में से 3.72 लाख शेयर मार्केट मेकर के लिए आरक्षित हैं और 70.5 लाख शेयरों का शेष हिस्सा नेट इश्यू है। कंपनी इंडस्ट्रियल सेफ्टी के लिए ग्लव्स और गारमेंट्स बनाने का काम करती है।

आईपीओ से जुड़ी डिटेल

नेट इश्यू को खुदरा निवेशकों और हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल के बीच समान रूप से बांटा किया गया है। इसका मतलब है कि प्रत्येक के लिए 35.25 लाख शेयर आरक्षित किए गए हैं। फ्रेश इश्यू से होने वाली आय में से 9.11 करोड़ रुपये का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल जरूरतों के लिए किया जाएगा। इसके अलावा 2 करोड़ रुपये का उपयोग कर्ज चुकाने में होगा। शेष धन का इस्तेमाल सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों और 2.76 करोड़ रुपये के ऑफर खर्च के लिए किया जाएगा।


लॉट साइज

आईपीओ के तहत 6,000 इक्विटी शेयरों का लॉट साइज तय किया गया है। इसके बाद 6000 शेयरों के मल्टीपल में निवेश किया जा सकेगा। इस हिसाब से खुदरा निवेशकों को कम से कम 138,000 रुपये का निवेश करना होगा।

जरूरी डेट्स

पब्लिक इश्यू 12 सितंबर को बंद हो जाएगा। सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 15 सितंबर को होगा। सफल निवेशकों के डीमैट खातों में इक्विटी शेयर 20 सितंबर तक ट्रांसफर कर दिए जाएंगे, जबकि असफल निवेशकों के बैंक खातों में 18 सितंबर तक रिफंड जमा कर दिया जाएगा। NSE Emerge पर इक्विटी शेयरों में कारोबार 21 सितंबर से शुरू होगा।

कंपनी के बारे में

जीवनराम श्योदत्तराई इंडस्ट्रीज साल 1997 में इनकॉर्पोरेट हुई है। कंपनी इंडस्ट्रियल सेफ्टी के लिए ग्लव्स और गारमेंट्स बनाती और निर्यात करती है। कंपनी के पास पश्चिम बंगाल में नंदनकानन और फाल्टा SEZ में मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी है। निर्यात ने 40.69 करोड़ रुपये की आय में 59 फीसदी से अधिक का योगदान दिया और शेष राजस्व मार्च FY23 को समाप्त वर्ष में घरेलू कारोबार से आया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।