JNK India IPO: महाराष्ट्र स्थित JNK India Ltd का IPO 23 अप्रैल को खुल रहा है। कंपनी ने इसके लिए प्राइस बैंड 395-415 रुपये प्रति शेयर तय किया है। बोली लगाने के लिए लॉट साइज 36 शेयरों का है। कंपनी का इरादा अपर प्राइस बैंड पर 650 करोड़ रुपये जुटाने का है। एंकर निवेशक 22 तारीख बोली लगा सकेंगे। JNK India IPO 25 अप्रैल को बंद होगा। कंपनी के शेयर 30 अप्रैल को शेयर मार्केट में लिस्ट होंगे।
JNK India Ltd तेल रिफाइनरियों और पेट्रोकेमिकल प्लांट जैसी प्रोसेस इंडस्ट्रीज के लिए हीटिंग उपकरण बनाती है। यह डिजाइन से लेकर इंस्टॉलेशन तक सब कुछ संभालती है। कंपनी घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोनों बाजारों में सेवाएं देती है। कंपनी ने फ्लेयर्स, इंसीनरेटर सिस्टम में भी विस्तार किया है, और ग्रीन हाइड्रोजन के साथ रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में कदम रखने का प्लान है।
JNK India IPO का रिजर्व हिस्सा
IPO में 50 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, 35 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए और 15 प्रतिशत हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व है। कंपनी के प्रमोटर्स में Mascot Capital and Marketing Pvt. Ltd., JNK Heaters Co. Ltd, अरविंद कामत, गौतम रामपेल्ली, दीपक कचरूलाल भरूका शामिल हैं। वर्तमान में प्रमोटर्स की कंपनी में हिस्सेदारी 94. 56 प्रतिशत है।
IPO में नए शेयर और OFS दोनों
इस पब्लिक इश्यू में 300 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे, जबकि मौजूदा शेयरधारकों और प्रमोटर्स की ओर से 84 लाख शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) रहेगा। OFS में गौतम रामपेल्ली की ओर से 11.2 लाख शेयरों, जेएनके ग्लोबल की ओर से 24.3 लाख शेयरों, मैस्कॉट कैपिटल एंड मार्केटिंग की ओर से 44 लाख शेयरों और मिलिंद जोशी की ओर से 46.8 लाख शेयरों को बिक्री के लिए रखा जाएगा। IPO के लिए Iifl Securities Ltd और ICICI Securities Limited बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं। वहीं रजिस्ट्रार Link Intime India Private Ltd है।
JNK India Ltd वित्तीय तौर पर कितनी मजबूत
JNK India IPO से प्राप्त आय का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल जरूरतों की फंडिंग के लिए किया जाएगा। FY23 के लिए, कंपनी ने 407.32 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया। इसके तेल और गैस सेगमेंट ने रेवेन्यू में 77 प्रतिशत का योगदान दिया। वित्त वर्ष 2023 के लिए शुद्ध लाभ 46.36 करोड़ रुपये रहा। अप्रैल-दिसंबर 2023 की अवधि में कंपनी का कुल कर्ज 56.73 करोड़ रुपये था।