JNK India IPO: मजबूत सब्सक्रिप्शन के बाद दमदार लिस्टिंग की उम्मीद, एक्सपर्ट्स ने बताया कितना होगा मुनाफा

JNK India IPO : लिस्टिंग से ठीक पहले ग्रे मार्केट में JNK India के शेयर 132 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 547 रुपये के भाव पर होने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को 31.81 फीसदी का मुनाफा होगा

अपडेटेड Apr 29, 2024 पर 9:07 PM
JNK India के शेयरों की लिस्टिंग कल यानी 30 अप्रैल को होने वाली है।

JNK India IPO : हीटिंग इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी जेएनके इंडिया के शेयरों की लिस्टिंग कल यानी 30 अप्रैल को होने वाली है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इसके निवेशकों को लिस्टिंग पर डबल डिजिट प्रॉफिट हो सकता है। उन्होंने कहा कि कंपनी को लिस्टिंग पर मजबूत सब्सक्रिप्शन नंबर और पॉजिटिव इक्विटी मार्केट कंडीशन से फायदा होने की उम्मीद है। एनालिस्ट्स का कहना है कि कंपनी के शेयर आईपीओ प्राइस से 22-30 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट हो सकते हैं। इस हिसाब से शेयर लगभग 545 रुपये के भाव पर बाजार में अपनी शुरुआत कर सकते हैं।

कंपनी का इरादा आईपीओ के जरिए 650 करोड़ रुपये जुटाने का है। इस आईपीओ के तहत 300 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए गए हैं। वहीं, 349.47 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत की जा रही है।

JNK India IPO : ग्रे मार्केट से मजबूत संकेत


लिस्टिंग से ठीक पहले ग्रे मार्केट में JNK India के शेयर 132 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 547 रुपये के भाव पर होने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को 31.81 फीसदी का मुनाफा होगा। हालांकि, ध्यान दें कि ग्रे मार्केट में स्थिति लगातार बदलते रहती है।

JNK India की लिस्टिंग पर क्या है एक्सपर्ट्स की राय

मेहता इक्विटीज के रिसर्च एनालिस्ट प्रशांत तापसे को 22-25 फीसदी के लिस्टिंग प्रीमियम की उम्मीद है। उनका मानना ​​है कि कंपनी के पास एक दशक से अधिक का मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड है और यह हीटर, रिफॉर्मर्स और क्रैकिंग फर्नेस में वैल्यू चेन को पूरा करने वाले हीटिंग इक्विपमेंट में मार्केट लीडर है।

स्वस्तिक इन्वेस्टमार्ट की शिवानी न्याति के अनुसार जेएनके इंडिया के पास ₹845 करोड़ मूल्य की एक मजबूत ऑर्डर बुक है, जो निकट अवधि में मजबूत ग्रोथ पोटेंशियल का संकेत देती है।

28.07 गुना सब्सक्राइब हुआ है JNK India IPO

सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन अब तक JNK India का यह इश्यू 28.07 गुना सब्सक्राइब हो गया। इसे कुल 31.10 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिली है, जबकि ऑफर पर 1.10 करोड़ शेयर हैं। इसके तहत क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का हिस्सा 75.72 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 23.19 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स का हिस्सा 4.01 गुना सब्सक्राइब हुआ है।

JNK India क्या करती है?

JNK India तेल रिफाइनरियों और पेट्रोकेमिकल प्लांट्स जैसे प्रोसेस इंडस्ट्रीज के लिए हीटिंग इक्विपमेंट बनाती है। कंपनी डिजाइन से लेकर इंस्टॉलेशन तक सब कुछ संभालती है और घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोनों बाजारों में सर्विस प्रोवाइड करती है। भारत में इसकी कंपटीटर थर्मैक्स लिमिटेड हैं। कंपनी ने फ्लेयर्स, इंसीनरेटर सिस्टम में भी विस्तार किया है और ग्रीन हाइड्रोजन के साथ रिन्यूएबल सेक्टर में कदम रख रही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।