Juniper Green Energy IPO: 30 जुलाई से ₹214-₹225 प्रति शेयर के भाव पर लगेगी बोली, ₹1800 करोड़ है साइज

Juniper Green Energy IPO: जुनिपर ग्रीन एनर्जी लिमिटेड रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में एक इंडिपेंडेंट पावर प्रोड्यूसर है। यह यूटिलिटी-स्केल रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स को डेवलप करने, बनाने, ऑपरेट करने और मेंटेन करने का काम करती है

अपडेटेड Jul 27, 2026 पर 12:21 PM
Juniper Green Energy के IPO के लिए ICICI सिक्योरिटीज लिमिटेड, बुक रनिंग लीड मैनेजर है।

रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी जुनिपर ग्रीन एनर्जी का ₹1,800 करोड़ का IPO 30 जुलाई को खुल रहा है। इसके लिए प्राइस बैंड तय हो गया है। यह ₹214-225 प्रति शेयर रखा गया है। लॉट साइज 66 शेयर है। इस पब्लिक इश्यू में एंकर निवेशक 29 जुलाई को बोली लगा सकेंगे। IPO की क्लोजिंग 3 अगस्त को होगी। इसके बाद अलॉटमेंट 4 अगस्त को फाइनल हो सकता है। कंपनी की लिस्टिंग NSE और BSE पर 6 अगस्त को होने की उम्मीद है। IPO में 8 करोड़ नए शेयर जारी होंगे।

जुनिपर ग्रीन एनर्जी लिमिटेड रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में एक इंडिपेंडेंट पावर प्रोड्यूसर (IPPs) है। यह यूटिलिटी-स्केल रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स को डेवलप करने, बनाने, ऑपरेट करने और मेंटेन करने का काम करती है। कंपनी बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) के साथ सोलर, विंड, विंड-सोलर हाइब्रिड (WSH) और फर्म एंड डिस्पैचेबल रिन्यूएबल एनर्जी (FDRE) प्रोजेक्ट्स डेवलप करती है।

जुनिपर ग्रीन एनर्जी में सिंगापुर की AT Capital Group का भी पैसा लगा हुआ है। Juniper Green Energy के IPO के लिए ICICI सिक्योरिटीज लिमिटेड, बुक रनिंग लीड मैनेजर है। रजिस्ट्रार केफिन टेक्नोलोजिज लिमिटेड, रजिस्ट्रार है। कंपनी के प्रमोटर अरविंद टिकू, हेमंत टिकू, निहारिका टिकू, एट होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड और जुनिपर रिन्यूएबल होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड हैं।


IPO के पैसों का कैसे होगा इस्तेमाल

जूनिपर ग्रीन एनर्जी अपने IPO से हुई कमाई का इस्तेमाल अपना और अपनी सब्सिडियरीज के कर्ज को कुछ हद तक या पूरी तरह चुकाने के लिए और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी। IPO में 50 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए 35 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए और 15 प्रतिशत हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व है।

MV Electrosystems IPO: ₹400-₹425 प्रति शेयर तय हुआ प्राइस बैंड, 30 जुलाई से लगा सकेंगे पैसे

कंपनी की वित्तीय सेहत

Juniper Green Energy की वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान कुल इनकम 41 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 804.93 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले इनकम 569.78 करोड़ रुपये थी। शुद्ध मुनाफा 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 40.46 करोड़ रुपये हो गया। जून 2025 तिमाही में मुनाफा 36.48 करोड़ रुपये था।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।