Jupiter Life Line IPO : दमदार सब्सक्रिप्शन के बाद अब मजबूत लिस्टिंग की उम्मीद, जानिए ग्रे मार्केट का लेटेस्ट अपडेट

Jupiter Life Line IPO : इस आईपीओ में निवेशकों ने जमकर दांव लगाया है, जिसके चलते यह कुल 63.72 गुना सब्सक्राइब हुआ है। इसे कुल 54.14 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिली है, जबकि ऑफर पर 84.97 लाख शेयर हैं। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का हिस्सा 187.32 गुना सब्सक्राइब हुआ है

अपडेटेड Sep 17, 2023 पर 4:20 PM
Story continues below Advertisement
Jupiter Life Line IPO : जुपिटर लाइफ लाइन हॉस्पिटल्स के आईपीओ को निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली थी।

Jupiter Life Line IPO : जुपिटर लाइफ लाइन हॉस्पिटल्स के आईपीओ को निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली थी। 6-8 सितंबर के दौरान यह इश्यू 63.72 गुना सब्सक्राइब हुआ है। अब शेयरों के अलॉटमेंट के बाद निवेशकों को लिस्टिंग का इंतजार है। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग कल यानी 18 सितंबर को BSE और NSE पर होने वाली है। इस बीच ग्रे मार्केट में भी आईपीओ को लेकर मजबूत संकेत मिल रहे हैं। कंपनी ने आईपीओ के लिए 695-735 रुपये प्रति शेयर का प्राइस रखा था।

ग्रे मार्केट में क्या है लेटेस्ट अपडेट

ग्रे मार्केट में जुपिटर लाइफ लाइन हॉस्पिटल्स के शेयरों की जबरदस्त डिमांड है। आज लिस्टिंग से एक दिन पहले अनलिस्टेड मार्केट में यह इश्यू 233 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से शेयरों की लिस्टिंग 968 रुपये के भाव पर होने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को करीब 32 फीसदी का शानदार मुनाफा होगा। बता दें कि एक समय पर यह इश्यू 260 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा था।


एक्सपर्ट्स की राय

एक्सपर्ट्स का मानना है कि जुपिटर लाइफ लाइन के शेयरों की लिस्टिंग कल 30 फीसदी प्रीमियम पर होने की संभावना है। एक्सपर्ट्स ने मजबूत सब्सक्रिप्शन नंबर, MMR रीजन में इसकी मजबूत ब्रांड रिकॉल, हेल्थकेयर सेक्टर में बढ़ती मांग और इक्विटी बाजारों में ओवरऑल बुलिश सेंटीमेंट के चलते यह उम्मीद जताई है। स्टॉकबॉक्स के रिसर्च एनालिस्ट प्रथमेश मस्देकर ने कहा, "जुपिटर लाइफ लाइन हॉस्पिटल्स को मजबूत प्रतिक्रिया मिलने के साथ हम पॉजिटिव बने हुए हैं। हमें उम्मीद है कि आईपीओ 735 रुपये प्रति शेयर के इश्यू प्राइस से करीब 30 प्रतिशत प्रीमियम पर खुलेगा।"

मेहता इक्विटीज के शोध के एनालिस्ट, रिसर्च के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट प्रशांत तापसे ने कहा, "जुपिटर लाइफ सभी कैटेगरी में निवेशकों से उम्मीद से बेहतर प्रतिक्रिया हासिल करने में कामयाब रही। सेकेंडरी मार्केट में तेजी की उम्मीद के साथ हम 25-30 फीसदी लिस्टिंग गेन की उम्मीद करते हैं।"

निवेशकों ने जमकर लगाया है दांव

इस आईपीओ में निवेशकों ने जमकर दांव लगाया है, जिसके चलते यह कुल 63.72 गुना सब्सक्राइब हुआ है। इसे कुल 54.14 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिली है, जबकि ऑफर पर 84.97 लाख शेयर हैं। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का हिस्सा 187.32 गुना सब्सक्राइब हुआ है। इसके अलावा, नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स का हिस्सा 34.75 गुना और रिटेल निवेशकों का हिस्सा 7.73 गुना सब्सक्राइब किया गया है।

कहां होगा फंड का इस्तेमाल

510.41 करोड़ रुपये के इश्यू से प्राप्त फंड का इस्तेमाल कर्ज चुकाने में किया जाएगा। मार्च 2023 तक कंपनी का कुल कर्ज 476.37 करोड़ रुपये था। कंपनी ने मई में ड्राफ्ट पेपर दाखिल किए और 22 अगस्त को सेबी की मंजूरी मिल गई। ICICI सिक्योरिटीज, एडलवाइस फाइनेंशियल सर्विसेज और जेएम फाइनेंशियल इस इश्यू के लीड मैनेजर हैं। सफल निवेशकों के लिए रिफंड की प्रक्रिया 14 सितंबर को शुरू हो जाएगी। सफल निवेशकों के डीमैट अकाउंट में इक्विटी शेयर 15 सितंबर को क्रेडिट किए जाएंगे। स्टॉक 18 सितंबर को एक्सचेंजों पर लिस्ट होगा।

आईपीओ से जुड़ी डिटेल

OFS में इसके मौजूदा शेयरधारकों और प्रमोटरों के 44.5 लाख शेयर शामिल हैं। इश्यू प्राइस के अपर बैंड पर कुल इश्यू साइज 869 करोड़ रुपये है और फर्म का मूल्य 4819 करोड़ रुपये है। OFS के हिस्से के रूप में देवांग वसंतलाल गांधी (HUF) द्वारा 12.5 लाख शेयर, देवांग गांधी द्वारा नीता गांधी के साथ संयुक्त रूप से 9 लाख शेयर और नितिन ठक्कर द्वारा आशा ठक्कर के साथ संयुक्त रूप से 10 लाख शेयर बेचे जाएंगे। इसके अलावा, अनुराधा रमेश मोदी, मेघा रमेश मोदी और भास्कर पी शाह (एचयूएफ) द्वारा प्रत्येक 4 लाख शेयर बेचेंगे।

कंपनी के बारे में

जुपिटर लाइफ ने खुद को मुंबई मेट्रोपॉलिटन एरिया (MMR) और भारत के पश्चिमी क्षेत्र में मल्टी-स्पेशियलिटी टर्शियरी और क्वार्टनरी हेल्थकेयर के लीडिंग प्रोवाइडर के रूप में स्थापित किया है। मार्च 2023 तक तीन अस्पतालों में 1,194 बेड की कुल क्षमता के साथ कंपनी ने खुद को हेल्थकेयर सेक्टर में प्रमुखता से स्थापित किया है। उनकी टीम में स्पेशलिस्ट, चिकित्सक और सर्जन सहित 1246 हाई स्किल्ड डॉक्टर शामिल हैं। प्रसिद्ध "जुपिटर" ब्रांड के तहत संचालित कंपनी के अस्पताल ठाणे, पुणे और इंदौर में स्थित हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।