Jupiter Life Line IPO : प्राइस बैंड प्रति शेयर 695-735 रुपये तय, निवेश से पहले जान लीजिए तमाम डिटेल

Jupiter Life Line IPO : यह आईपीओ 6 सितंबर को खुलेगा और 8 सितंबर को बंद हो जाएगा। वहीं, एंकर निवेशकों के लिए यह एक दिन पहले यानी 5 सितंबर को खुल जाएगा। कंपनी ने फ्रेश इश्यू साइज को 615 करोड़ रुपये से घटाकर 542 करोड़ रुपये कर दिया है

अपडेटेड Sep 03, 2023 पर 5:59 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ज्यूपिटर लाइफ लाइन हॉस्पिटल्स लिमिटेड ने अपना प्राइस बैंड तय कर दिया है।

Jupiter Life Line IPO : प्राइवेट हॉस्पिटल चेन ज्यूपिटर लाइफ लाइन हॉस्पिटल्स लिमिटेड ने अपना प्राइस बैंड तय कर दिया है। कंपनी ने आईपीओ के लिए 695-735 रुपये प्रति शेयर का प्राइस रखा है। यह आईपीओ 6 सितंबर को खुलेगा और 8 सितंबर को बंद हो जाएगा। वहीं, एंकर निवेशकों के लिए यह एक दिन पहले यानी 5 सितंबर को खुल जाएगा। कंपनी ने फ्रेश इश्यू साइज को 615 करोड़ रुपये से घटाकर 542 करोड़ रुपये कर दिया है। यहां हमने इस आईपीओ की पूरी डिटेल दी है।

आईपीओ से जुड़ी डिटेल

OFS में इसके मौजूदा शेयरधारकों और प्रमोटरों के 44.5 लाख शेयर शामिल हैं। इश्यू प्राइस के अपर बैंड पर कुल इश्यू साइज 869 करोड़ रुपये है और फर्म का मूल्य 4819 करोड़ रुपये है। OFS के हिस्से के रूप में देवांग वसंतलाल गांधी (HUF) द्वारा 12.5 लाख शेयर, देवांग गांधी द्वारा नीता गांधी के साथ संयुक्त रूप से 9 लाख शेयर और नितिन ठक्कर द्वारा आशा ठक्कर के साथ संयुक्त रूप से 10 लाख शेयर बेचे जाएंगे। इसके अलावा, अनुराधा रमेश मोदी, मेघा रमेश मोदी और भास्कर पी शाह (एचयूएफ) द्वारा प्रत्येक 4 लाख शेयर बेचेंगे।


कहां होगा फंड का इस्तेमाल

510.41 करोड़ रुपये के इश्यू से प्राप्त फंड का इस्तेमाल कर्ज चुकाने में किया जाएगा। मार्च 2023 तक कंपनी का कुल कर्ज 476.37 करोड़ रुपये था। कंपनी ने मई में ड्राफ्ट पेपर दाखिल किए और 22 अगस्त को सेबी की मंजूरी मिल गई। ICICI सिक्योरिटीज, एडलवाइस फाइनेंशियल सर्विसेज और जेएम फाइनेंशियल इस इश्यू के लीड मैनेजर हैं। सफल निवेशकों के लिए रिफंड की प्रक्रिया 14 सितंबर को शुरू हो जाएगी। सफल निवेशकों के डीमैट अकाउंट में इक्विटी शेयर 15 सितंबर को क्रेडिट किए जाएंगे। स्टॉक 18 सितंबर को एक्सचेंजों पर लिस्ट होगा।

कंपनी के बारे में

जुपिटर लाइफ ने खुद को मुंबई मेट्रोपॉलिटन एरिया (MMR) और भारत के पश्चिमी क्षेत्र में मल्टी-स्पेशियलिटी टर्शियरी और क्वार्टनरी हेल्थकेयर के लीडिंग प्रोवाइडर के रूप में स्थापित किया है। मार्च 2023 तक तीन अस्पतालों में 1,194 बेड की कुल क्षमता के साथ कंपनी ने खुद को हेल्थकेयर सेक्टर में प्रमुखता से स्थापित किया है। उनकी टीम में स्पेशलिस्ट, चिकित्सक और सर्जन सहित 1246 हाई स्किल्ड डॉक्टर शामिल हैं। प्रसिद्ध "जुपिटर" ब्रांड के तहत संचालित कंपनी के अस्पताल ठाणे, पुणे और इंदौर में स्थित हैं।

क्या है कंपनी का प्लान

जुपिटर लाइफ वर्तमान में महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक आधुनिक मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल बना रहा है। यह फैसिलिटी 500 से अधिक बेड को अकोमोडेट करने के लिए डिज़ाइन की गई है। यह हेल्थकेयर सर्विसेज के विस्तार के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दिखाती है। अस्पताल का निर्माण अप्रैल 2023 में शुरू हुआ। वित्तीय वर्ष 2023 में फर्म का राजस्व एक साल पहले के 733.12 करोड़ रुपये के मुकाबले 892.54 करोड़ रुपये रहा। वर्ष के लिए नेट प्रॉफिट पिछले वर्ष के 51.13 करोड़ रुपये के मुकाबले 72.91 करोड़ रुपये रहा।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।