Jupiter Life Line IPO : 6 सितंबर को खुलेगा प्राइवेट हॉस्पिटल चेन का आईपीओ, जानिए पूरी डिटेल

Jupiter Life Line IPO : एंकर निवेशकों के लिए यह इश्यू एक दिन पहले यानी 5 सितंबर को खुल जाएगा। कंपनी ने फ्रेश इश्यू का साइज पहले की योजना 615 करोड़ रुपये से घटाकर 542 करोड़ रुपये कर दिया है। कंपनी ने मई में ड्राफ्ट पेपर दाखिल किए और 22 अगस्त को सेबी की मंजूरी मिल गई

अपडेटेड Aug 31, 2023 पर 3:08 PM
प्राइवेट हॉस्पिटल चेन जुपिटर लाइफ लाइन हॉस्पिटल्स का आईपीओ 6 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है।

Jupiter Life Line IPO : प्राइवेट हॉस्पिटल चेन जुपिटर लाइफ लाइन हॉस्पिटल्स का आईपीओ 6 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। इसमें 8 सितंबर तक निवेश का मौका होगा। एंकर निवेशकों के लिए यह इश्यू एक दिन पहले यानी 5 सितंबर को खुल जाएगा। कंपनी ने फ्रेश इश्यू का साइज पहले की योजना 615 करोड़ रुपये से घटाकर 542 करोड़ रुपये कर दिया है। कंपनी ने मई में ड्राफ्ट पेपर दाखिल किए और 22 अगस्त को सेबी की मंजूरी मिल गई।

आईपीओ से जुड़ी डिटेल

ऑफर फॉर सेल (OFS) में इसके मौजूदा शेयरधारकों और प्रमोटरों के 44.5 लाख शेयर शामिल हैं। OFS के तहत देवांग वसंतलाल गांधी (HUF) द्वारा 12.5 लाख शेयर, देवांग गांधी और नीता गांधी द्वारा संयुक्त रूप से 9 लाख शेयर, नितिन ठक्कर और आशा ठक्कर द्वारा संयुक्त रूप से 10 लाख शेयरों की बिक्री की जाएगी। इसके अलावा, मेघा रमेश मोदी, भास्कर पी शाह (HUF) के साथ अनुराधा रमेश मोदी में से प्रत्येक द्वारा 4 लाख तक के शेयरों की बिक्री की जाएगी।


कहां होगा फंड का इस्तेमाल

आईपीओ से मिलने वाले फंड में से 510.41 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कर्ज चुकाने में किया जाएगा। मार्च 2023 तक कंपनी का कुल कर्ज 476.37 करोड़ रुपये था। ICICI सिक्योरिटीज लिमिटेड, एडलवाइस फाइनेंशियल सर्विसेज और जेएम फाइनेंशियल इस इश्यू के लीड मैनेजर हैं।

सब्सक्रिप्शन के बाद रिफंड की प्रक्रिया 14 सितंबर से शुरू होगी। सफल निवेशकों के डीमैट अकाउंट में इक्विटी शेयर 15 सितंबर को जमा किए जाएंगे। स्टॉक 18 सितंबर को एक्सचेंजों पर लिस्ट किया जाएगा।

कंपनी के बारे में

जुपिटर लाइफ ने खुद को मुंबई मेट्रोपॉलिटन एरिया (MMR) और भारत के पश्चिमी क्षेत्र में मल्टी-स्पेशियलिटी टर्शियरी और क्वार्टनरी हेल्थकेयर के लीडिंग प्रोवाइडर के रूप में स्थापित किया है। मार्च 2023 तक तीन अस्पतालों में 1,194 बेड की कुल क्षमता के साथ कंपनी ने खुद को हेल्थकेयर सेक्टर में प्रमुखता से स्थापित किया है। उनकी टीम में स्पेशलिस्ट, चिकित्सक और सर्जन सहित 1246 हाई स्किल्ड डॉक्टर शामिल हैं। प्रसिद्ध "जुपिटर" ब्रांड के तहत संचालित कंपनी के अस्पताल ठाणे, पुणे और इंदौर में स्थित हैं।

क्या है कंपनी का प्लान

जुपिटर लाइफ वर्तमान में महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक आधुनिक मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल बना रहा है। यह फैसिलिटी 500 से अधिक बेड को अकोमोडेट करने के लिए डिज़ाइन की गई है। यह हेल्थकेयर सर्विसेज के विस्तार के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दिखाती है। अस्पताल का निर्माण अप्रैल 2023 में शुरू हुआ।

वित्तीय वर्ष 2023 में फर्म का राजस्व एक साल पहले के 733.12 करोड़ रुपये के मुकाबले 892.54 करोड़ रुपये रहा। वर्ष के लिए नेट प्रॉफिट पिछले वर्ष के 51.13 करोड़ रुपये के मुकाबले 72.91 करोड़ रुपये रहा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।