Jyoti Global Plast IPO: आज से खुला यह SME आईपीओ, पहले ही दिन पूरा सब्सक्राइब, जानें GMP और बाकी डिटेल्स
Jyoti Global Plast IPO: ज्योति ग्लोबल प्लास्ट का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) आज यानी सोमवार, 4 अगस्त से बोली के लिए खुल गया है। यह एक SME IPO है, जिसका कुल साइज करीब 35.44 करोड़ रुपये है। आईपीओ में बोली लगाने का आखिरी दिन 6 अगस्त है। कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए 62 रुपये से 66 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है
Jyoti Global Plast IPO: शेयर की लिस्टिंग 11 अगस्त को NSE SME प्लेटफॉर्म पर होने की उम्मीद है
Jyoti Global Plast IPO: ज्योति ग्लोबल प्लास्ट का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) आज यानी सोमवार, 4 अगस्त से बोली के लिए खुल गया है। यह एक SME IPO है, जिसका कुल साइज करीब 35.44 करोड़ रुपये है। आईपीओ में बोली लगाने का आखिरी दिन 6 अगस्त है। प्लास्टिक और फाइबर रिइनफोर्स्ड पॉलिमर (FRP) मोल्डिंग सॉल्यूशंस मुहैया कराने वाली इस कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए 62 रुपये से 66 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है।
Jyoti Global Plast IPO GMP Today
ग्रे मार्केट में भी ज्योति ग्लोबल प्लास्ट के शेयरों की अच्छी मांग दिख रही है। इनवेस्टगेन के आंकड़ों के मुताबिक, ज्योति ग्लोबल प्लास्ट के शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) फिलहाल 13 रुपये चल रहा है। यह इसके आईपीओ प्राइस पर करीब 20% प्रीमियम को दिखाता है।
IPO से जुड़ी जरूरी जानकारियां
ज्योति ग्लोबल प्लास्ट ने अपने आईपीओ के जरिए कुल 53.70 लाख शेयरों को बिक्री के लिए रखा है। इसमें 43.20 लाख नए शेयर हैं और बाकी 10.50 लाख शेयरों को ऑफर-फॉर-सेल (OFS) के जरिए बेचा जा रहा है।
कंपनी ने बताया कि नए शेयरों की बिक्री से उसे कुल 28.51 करोड़ रुपये मिलेंगे। इस राशि का इस्तेमाल महाराष्ट्र के रायगढ़ में एक नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट को लगाने, सोलर प्लांट के कैपिटल एक्सपेंडिचर, कुछ कर्जों की अदायगी और दूसरे सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।
Jyoti Global Plast IPO: सब्सक्रिप्शन स्टेटस
सोमवार को पहले दिन दोपहर 3 बजे तक, इस आईपीओ को कुल 1.27 गुना सब्सक्रिप्शन मिल चुका था। रिटेल निवेशकों का हिस्सा 0.53 गुना और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) का हिस्सा 4.70 गुना सब्सक्राइब हुआ था। क्यूआईबी (QIB) कैटेगरी में अब तक कोई बोली नहीं लगी थी।
कंपनी ने बताया कि IPO का 33.22% हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए 47.43% हिस्सा QIBs के लिए और 14.26% हिस्सा NIIs के लिए आरक्षित हैं। एक लॉट में 2,000 शेयर हैं और रिटेल निवेशक कम से कम और अधिकतम 4,000 शेयरों (2 लॉट) के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Jyoti Global Plast IPO: 7 अगस्त को शेयर अलॉटमेंट
आईपीओ का सब्सक्रिप्शन पूरा होने के बाद कंपनी 7 अगस्त को शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल करेगी। बोली में शेयर पाने वाले निवेशकों के डीमैट खाते में 8 अगस्त तक शेयर क्रेडिट हो सकते हैं। वहीं असफल निवेशकों के लिए उसी दिन रिफंड की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। ज्योति ग्लोबल प्लास्ट के शेयरों की लिस्टिंग 11 अगस्त को NSE SME प्लेटफॉर्म पर होने की उम्मीद है।
Jyoti Global Plast IPO: कंपनी के बारे में
यह कंपनी प्लास्टिक और FRP मोल्डिंग सॉल्यूशंस मुहैया कराती है। यह कंपनी HDPE और PP ग्रेड प्लास्टिक से बने ड्रम, कैन, बैरल, खिलौने, ऑटो पार्ट्स जैसे उत्पाद बनाती है। साथ ही, यह FRP आधारित ड्रोन कंपोनेंट्स और कनेक्टर्स भी बनाती है।
Jyoti Global Plast IPO: वित्तीय सेहत
ज्योति ग्लोबल प्लास्ट के पिछले तीन सालों के रेवेन्यू की बात करें तो, FY23 में यह 89.19 करोड़ रुपये रहा थी, जो FY24 में थोड़ा घटकर 87.25 करोड़ रुपये पर आ गया। लेकिन FY25 में बढ़कर 93.48 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि मुनाफे में लगातार बढ़त देखी गई। वित्त वर्ष 2023 में कंपनी का मुनाफा 2.32 करोड़ रहा था, जो FY24 में बढ़कर 3.62 करोड़ रुपये और FY25 में बढ़कर 6.08 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
डिस्क्लेमरःMoneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।