Kahan Packaging IPO : पहले दिन ही निवेशकों ने जमकर लगाए पैसे, 55 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू

Kahan Packaging IPO : इस SME IPO में रिटेल निवेशकों ने जमकर दांव लगाया है। कंपनी ने इसके लिए 80 रुपये प्रति शेयर का फिक्स्ड प्राइस तय किया है। बल्क पैकेजिंग सॉल्यूशंस कंपनी का इरादा 7.2 लाख शेयरों की बिक्री के माध्यम से 5.76 करोड़ रुपये जुटाने का है। यह ऑफर 8 सितंबर को बंद हो जाएगा

अपडेटेड Sep 06, 2023 पर 5:58 PM
Kahan Packaging IPO : कहन पैकेजिंग का आईपीओ आज 6 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है।

Kahan Packaging IPO : कहन पैकेजिंग का आईपीओ आज 6 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। इश्यू को पहले दिन ही निवेशकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है और यह 55.40 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इस SME IPO में रिटेल निवेशकों ने जमकर दांव लगाया है। कंपनी ने इसके लिए 80 रुपये प्रति शेयर का फिक्स्ड प्राइस तय किया है। बल्क पैकेजिंग सॉल्यूशंस कंपनी का इरादा 7.2 लाख शेयरों की बिक्री के माध्यम से 5.76 करोड़ रुपये जुटाने का है। यह ऑफर 8 सितंबर को बंद हो जाएगा।

अलग-अलग कैटेगरी का हाल

इस आईपीओ में रिटेल निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश किया है। उनके लिए रिजर्व हिस्सा 95.94 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसके अलावा, नॉन इंस्टीट्यूशनल बायर्स (NII) के लिए रिजर्व हिस्से को 14.55 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। आईपीओ को कुल 3.76 करोड़ शेयर के लिए बोलियां मिली हैं, जबकि ऑफर पर 6.80 लाख शेयर हैं। (6 सितंबर 2023, 5:03:00 PM, आंकड़े चित्तौड़गढ़ डॉट कॉम से लिए गए हैं।)


आईपीओ से जुड़ी डिटेल

इस फंड का इस्तेमाल कंपनी द्वारा मुख्य रूप से वर्किंग कैपिटल जरूरतों के लिए और शेष सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। मुंबई स्थित कंपनी ने 7.2 लाख शेयरों के टोटल ऑफर में से 40,000 इक्विटी शेयर आरक्षित किए हैं। शेष 6.8 लाख शेयर खुदरा निवेशकों और हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल के बीच समान रूप से बांटे जाएंगे, यानी प्रत्येक के लिए 3.4 लाख शेयर।

लॉट साइज

कंपनी ने इस आईपीओ के लिए 1600 शेयरों का लॉट साइज रखा है। इसका मतलब है कि रिटेल निवेशकों को कम से कम 128,000 रुपये का निवेश करना होगा। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग BSE SME पर होगी।

जरूरी डेट्स

सब्सक्रिप्शन के बाद सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 13 सितंबर को होगा। वहीं, असफल निवेशकों के लिए रिफंड की प्रक्रिया 14 सितंबर से शुरू हो जाएगी। सफल निवेशकों के डीमैट अकाउंट में 15 सितंबर को शेयर क्रेडिट कर दिए जाएंगे। शेड्यूल के मुताबिक शेयरों की लिस्टिंग 18 सितंबर को होगी।

कंपनी के बारे में

कहन पैकेजिंग पॉलीप्रोपाइलीन (पीपी) और हाई डेंसिटी पॉलीथीन (HDPE) बुने हुए कपड़े बनाती है। कंपनी एग्रो पेस्टिसाइड्स, सीमेंट, केमिकल, फर्टिलाइजर और फूड प्रोडक्ट्स इंडस्ट्री को पूरा करने वाले बिजनेस-टू-बिजनेस (बी2बी) मैन्युफैक्चरर्स को कस्टमाइज्ड बल्क पैकेजिंग सॉल्यूशन प्रदान करती है। हेम सिक्योरिटीज मर्चेंट बैंकर है, और पूर्वा शेयरजिस्ट्री (इंडिया) इश्यू की रजिस्ट्रार है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।