Keystone Realtors IPO: रूस्तमजी (Rustomjee) ब्रांडनेम से प्रॉपर्टी बेचने वाली रियल एस्टेट कंपनी Keystone Realtors का इश्यू 14 नवंबर को खुल रहा है। इसका इश्यू 16 नवंबर को बंद होगा। कंपनी IPO से 635 करोड़ रुपए जुटाने वाली है। इसमें फ्रेश इश्यू के साथ ऑफर फॉर सेल (OFS) भी शामिल है। इस इश्यू में 75 करोड़ रुपए का OFS और 560 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू शामिल है। कंपनी के शेयरों का इश्यू प्राइस 514-541 रुपए है।
ऑफर फॉर सेल में कंपनी के प्रमोटर बोमन रूस्तम ईरानी 37.5 करोड़ रुपए के शेयर बेचेंगे। इसके अलावा पर्सी सोराबजी चौधरी और चंद्रेश दिनेश मेहता 18.75-18.75 करोड़ रुपए के शेयर बेचेंगे।
Keystone Realtors का एंकर बुक 11 नवंबर को खुला था। कंपनी ने एंकर इनवेस्टर्स से 170 करोड़ रुपए जुटाए थे। एक्सचेंज को दी गई जानकारी में कंपनी ने बताया था कि एंकर इनवेस्टर्स को 499.4 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से 35.21 लाख इक्विटी शेयर जारी किए हैं।
Keystone Realtors कहां करेगी पैसों का इस्तेमाल
कंपनी IPO से जुटाए फंड का इस्तेमाल कर्ज चुकाने, रियल इस्टेट प्रोजेक्ट्स के अधिग्रहण और जनरल कॉर्पोरेट जरूरतों को पूरा करने में करेगी। इस IPO का एक लॉट 27 शेयरों का होगा।
Keystone Realtors के IPO का 50% हिस्सा QIB के लिए रिजर्व है। जबकि 15% हिस्सा HNI के लिए रिजर्व है। बाकी बचे 35 फीसदी हिस्से में रिटेल निवेशक दांव लगा सकेंगे।
Axis Capital Limited और Credit Suisse Securities (India) इस आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर होंगे। Keystone Realtors देश की बड़ी रियल एस्टेट डेवलपर्स में से एक है। 31 मार्च, 2022 तक कंपनी के पास रुस्तमजी ब्रांड के तहत 32 पूरे हो चुके प्रोजेक्ट, 12 चल रहे प्रोजेक्ट और मुंबई MMR में 19 आगामी प्रोजेक्ट थे।