Keystone Realtors IPO पर क्यों पॉजिटिव हैं एनालिस्ट्स, जानिए डिटेल

Keystone Realtors IPO : एनालिस्ट्स कंपनी के एसेट लाइट मॉडल, मजबूत ब्रांड, अच्छे फाइनेंशियल्स और आकर्षक वैल्यूएशन को देखते हुए इसके IPO पर पॉजिटिव हैं

अपडेटेड Nov 14, 2022 पर 3:16 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Keystone Realtors के इस इश्यू में 75 करोड़ रुपए का OFS और 560 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू शामिल है। प्राइस बैंड प्रति शेयर 514-541 रुपए तय किया गया है

Keystone Realtors IPO : रुस्तमजी (Rustomjee) ब्रांडनेम से प्रॉपर्टी बेचने वाली रियल एस्टेट कंपनी Keystone Realtors का इश्यू सोमवार, 14 नवंबर को खुल गया। इसका इश्यू 16 नवंबर को बंद होगा। कंपनी IPO से 635 करोड़ रुपए जुटाने वाली है। इस इश्यू में 75 करोड़ रुपए का OFS और 560 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू शामिल है। प्राइस बैंड प्रति शेयर 514-541 रुपए तय किया गया है। एनालिस्ट्स कंपनी के एसेट लाइट मॉडल, मजबूत ब्रांड, अच्छे फाइनेंशियल्स और आकर्षक वैल्यूएशन को देखते हुए इसके IPO पर पॉजिटिव हैं। वित्त वर्ष 20-22 के दौरान, कंपनी का रेवेन्यू और एबिटडा क्रमशः 2 फीसदी और 15 फीसदी सीएजीआर दर से बढ़ा है। वहीं, वित्त वर्ष 22 में एबिटा मार्जिन बढ़कर 14.1 फीसदी हो गया, जो वित्त वर्ष 20 में 11.2 फीसदी के स्तर पर था।

जानिए क्या कहते हैं ब्रोकरेज

रिलायंस सिक्योरिटीज


Reliance Securities : जहां कंपनी का प्रदर्शन पिछले कई साल से बेहतर रहा है, वहीं हमारा मानना है कि रियल एस्टेट सेक्टर में तेजी और महंगाई का दबाव कम होना कीस्टोन के लिए अच्छा संकेत है। कंपनी के मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड और आकर्षक वैल्यूएशन को देखते हुए, हम इश्यू के लिए ‘सब्सक्राइब’ की सिफारिश करते हैं।

Five Star Business Finance IPO: क्या खारिज हो जाएगा फाइव स्टार बिजनेस फाइनेंस आईपीओ? चेक करें क्या है नियम

केआर चोकसे

KR Chowksey :  डेवलपर की प्रतिष्ठा और ब्रांड एक अहम फैक्टर है। कंपनी तेजी से कर्ज घटा रही है। वह डेट टू इक्विटी रेश्यो 30 जून, 2022 तक घटाकर 1.1 पर ले आई है, जो वित्त वर्ष 20 में 7.7 के स्तर पर था। मार्जिन में सुधार की खासी संभावनाएं हैं। मौजूदा वैल्यू खासी आकर्षक नजर आती है।

चॉइस सिक्योरिटीज

Choice Securities : मुंबई मेट्रोपोलिटन रीजन यानी MMR की यह एक प्रतिष्ठित रियल एस्टेट डेवलपर है। हम वित्त वर्ष 22-24ई के दौरान हमें 15.5 फीसदी ग्रोथ के साथ प्री सेल्स कलेक्शन का अनुमान है। FY24E में टॉप लाइन 23.5 फीसदी सीएजीआर के साथ 1,936.5 करोड़ रहने का अनुमान है। हालांकि, तिमाहीवार प्री सेल्स बिजनेस में 76.6 फीसदी की गिरावट को देखते हुए “सावधानी के साथ सब्सक्राइब” की सलाह देते हैं।

डिस्क्लेमरः यहां दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।