Five Star Business Finance IPO: क्या खारिज हो जाएगा फाइव स्टार बिजनेस फाइनेंस आईपीओ? चेक करें क्या है नियम

Five Star Business Finance IPO: नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) फाइव स्टार बिजनेस फाइनेंस के आईपीओ को आखिरी दिन भी निवेशकों का बेहतर रिस्पांस नहीं मिल रहा है

अपडेटेड Nov 11, 2022 पर 2:06 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
नियमों के मुताबिक किसी भी पब्लिक इश्यू यानी आईपीओ को तभी सफल माना जाएगा, जब उसका कम से कम 90 फीसदी हिस्सा सब्सक्राइब हो।

Five Star Business Finance IPO: नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) फाइव स्टार बिजनेस फाइनेंस के आईपीओ को आखिरी दिन भी निवेशकों का बेहतर रिस्पांस नहीं मिल रहा है। खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्सा महज 9 फीसदी सब्सक्राइब हो सका है। सिर्फ क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बॉयर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा ही ओवरसब्सक्राइब हुआ है। अगर इस इश्यू को निवेशकों का रिस्पांस बेहतर नहीं हुआ तो यह आईपीओ रद्द हो सकता है यानी कि योजना के मुताबिक इसके शेयरों की लिस्टिंग नहीं पाएगी। 1960 करोड़ रुपये का यह ऑफर फॉर सेल इश्यू 9 नवंबर को खुला था। इस इश्यू के लिए 450-474 रुपये का प्राइस बैंड और 31 शेयरों का लॉट साइज है।

ग्रे मार्केट से भी कमजोर संकेत

ग्रे मार्केट से भी बेहतर रिस्पांस नहीं मिल रहा है और इसके शेयर 5 रुपये डिस्काउंट की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर ट्रेड हो रहे हैं। हालांकि जानकारों के मुताबिक सिर्फ ग्रे मार्केट से मिले संकेतों के आधार पर निवेश करना सही नहीं है। इसकी बजाय कंपनी के फंडामेंटल्स और वित्तीय प्रदर्शन के आधार पर फैसला लेना चाहिए।


सॉफ्टवेयर के लिए संस्कृत सबसे बेहतर भाषा, Zoho के सीईओ का दावा, कंपनी की ये है पूरी योजना

कैटेगरीवाइज सब्सक्रिप्शन स्टेटस

QIB- 1.56 गुना

NII- 0.18 गुना

RII- 0.09 गुना

Total- 0.53 गुना

(Source: 11 Nov 2022 | 01:42:00 PM)

कम से कम 90% सब्सक्रिप्शन है जरूरी

बाजार नियामक सेबी के नियमों के मुताबिक किसी भी पब्लिक इश्यू यानी आईपीओ को तभी सफल माना जाएगा, जब उसका कम से कम 90 फीसदी हिस्सा सब्सक्राइब हो। इसके अलावा क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बॉयर्स के लिए आरक्षित हिस्सा पूरी तरह से सब्सक्राइब होना चाहिए। अब तक के आंकड़ों के मुताबिक फाइव स्टार बिजनेस फाइनेंस के आईपीओ का महज 53 फीसदी हिस्सा सब्सक्राइब हुआ है। हालांकि क्यूआईबी का हिस्सा ओवरसब्सक्राइब हो चुका है।

Inox Green Energy IPO: 740 करोड़ के आईपीओ में पैसे लगाने का खुला मौका, निवेश करें या नहीं, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

Five Star Business Finance के बारे में

1984 में शुरू हुई यह कंपनी कारोबारी लोन देती है। जून 2022 तक उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक आठ राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में इसकी 311 शाखाएं हैं। वित्त वर्ष 2021-22 में इसकी टोटल इनकम सालाना आधार पर 19.49 फीसदी बढ़कर 1,256.16 करोड़ रुपये रही। वहीं इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 358.99 करोड़ रुपये से बढ़कर 453.54 करोड़ रुपये हो गया।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।