KFin Technologies 19 दिसंबर को लॉन्च कर सकती है अपना IPO, कंपनी की ₹6300 करोड़ के वैल्यूएशन पर नजर

प्राइवेट इक्विटी फर्म जनरल अटलांटिक के निवेश वाली KFin Technologies अपने IPO से 1,500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना में है। कंपनी के अन्य निवेशकों में कोटक महिंद्रा बैंक भी शामिल है

अपडेटेड Dec 12, 2022 पर 8:35 PM
KFin Technologies का IPO का पूरी तरह से ऑफर-फॉर-सेल (OFS) होगा

KFin Technologies IPO: केफिन टेक्नोलॉजीज आगामी 19 दिसंबर को अपना इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लॉन्च कर सकती है। मामले से वाकिफ इंडस्ट्री के कई सूत्रों ने मनीकंट्रोल को बताया कि कंपनी अपने IPO से 1,500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना में है। KFin Technologies, एसेट मैनेजरों को टेक्वनोलॉजी से संचालित फाइनेंशियल सेवाएं मुहैया कराने वाली देश के अग्रणी कंपनियों में से एक है। इसमें दुनिया की सबसे बड़ी पीई फंड में से एक जनरल अटलांटिक (General Atlantic) का बड़ा निवेश है। सूत्रों ने बताया, "KFin Technologies की योजना 16 दिसंबर को एंकर निवेशकों के लिए इश्यू खोलने की है। वहीं 19 से 21 दिसंबर के बीच इसे बाकी निवेशकों के लिए खोला जा सकता है।"

एक दूसरे व्यक्ति ने मनीकंट्रोल को बताया कि KFin Technologies प्रस्तावित IPO को 6,300 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर लाना चाहती है। व्यक्ति ने बताया कि IPO का पूरी तरह से ऑफर-फॉर-सेल (OFS) होगा, जिसके तहते इसकी प्रमोटर जनरल अंटलांटिक और कुछ दूसरे निवेशक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे।

दो और व्यक्ति ने भी 19 तारीख को KFin के IPO के लॉन्च होने की पुष्टि की है। एक व्यक्ति ने बताया, "केफिन एक तेजी से बढ़ती है, जिसकी विदेशों में उपस्थिति है और इसके रेवेन्यू के स्रोत में विविधता है।" खबर लिखे जाने तक मनीकंट्रोल को इस मामले से KFin से किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई थी।


यह भी पढ़ें- Retail Inflation: महंगाई के मोर्च पर बड़ी राहत, 11 महीने के निचले स्तर पर आई देश की खुदरा महंगाई दर

IPO की प्रक्रिया को देख रहे इनवेस्टमेंट बैंकरों में ICICI सिक्योरिटीज, कोटक महिंद्रा कैपिटल, जेफरीज, IIFL सिक्योरिटीज और जेपी मॉर्गन शामिल हैं। वहीं AZB एंड पार्टनर्स और शार्दुल अमरचंद मंगलदास इस इश्यू के लीगल एडवाइजर्स हैं।

कोटक महिंद्रा बैंक ने भी किया है निवेश

जनरल अटलांटिक के अलावा कंपनी कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra bank) भी केफिन टेक्नोलॉजीज में एक निवेशक है। कोटक महिंद्रा बैंक ने पिछले साल इस कंपनी में 310 करोड़ रुपये निवेश कर 10 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी थी। प्राइवेट इक्विटी फर्म वारबर्ग पिनकस के निवेश वाली CAMS (कंप्यूटर एज मैनेजमेंट सर्विसेज) इसकी समकक्ष कंपनी है और वह अक्टूबर 2020 में शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई थी।

कंपनी के बारे में

KFin Technologies की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, यह कंपनी एसेट मैनेजरों की जरूरतों को पूरा करती है। इसके क्लाइंट में देश-विदेश में फैले अपनी वेबसाइट के अनुसार, KFin Technologies भारत और विदेशों में म्यूचुअल फंड, AIF (अल्टरनेटिव इनवेस्टमेंट्स), पेंशन, मनी मैनेजर्स और कॉर्पोरेट्स है।

कंपनी एसेट मैनेजरों को SaaS-आधारित एंड-टू-एंड ट्रांजैक्शन मैनेजमेंट, चैनल मैनेजमेंट, कंप्लायंस मैनेजमेंट, डेटा एनालिटिक्स और विभिन्न अन्य डिजिटल सेवाएं प्रदान करती है। साथ ही साथ ग्लोबल क्लाइंट्स के लिए आउटसोर्सिंग सेवाएं भी मुहैया कराती है। इसके अलावा, यह फर्म मलेशिया, फिलीपींस और हांगकांग में म्युचुअल फंड्स और प्राइवेट रिटायरमेंट स्कीम्स के लिए ट्रांजैक्शन की ओरिजन और प्रॉसेसिंग सहित कई इनवेस्टर्स सॉल्यूशंस भी प्रदान करती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।