क्रोनॉक्स लैब साइंसेज के आईपीओ को मजबूत प्रतिक्रिया मिली है। सब्सक्रिप्शन के बाद अब निवेशकों को शेयर अलॉटमेंट और लिस्टिंग का इंतजार है। सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट आज यानी 6 जून को होने की उम्मीद है। 130 करोड़ रुपये का यह आईपीओ 3 जून से 5 जून तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, पब्किक इश्यू को 118 गुना से अधिक सब्सक्राइब किया गया है। इसे 66.99 लाख शेयरों के मुकाबले 79.2 करोड़ से अधिक शेयरों के लिए बोलियां मिली है।
कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग NSE और BSE पर 10 जून को होने की संभावना है। निवेशक कुछ आसान स्टेप्स के जरिए BSE की वेबसाइट या आईपीओ रजिस्ट्रार के पोर्टल पर अपना शेयर अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। यहां हमने इसकी पूरी प्रक्रिया बताई है।
Kronox Lab Sciences IPO allotment: BSE की वेबसाइट पर ऐसे करें चेक
Kronox Lab Sciences IPO: आईपीओ रजिस्ट्रार पोर्टल पर
Kronox Lab Sciences IPO से जुड़ी डिटेल
इस आईपीओ में नए इक्विटी शेयर जारी नहीं किए गए और यह यह पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) पर बेस्ड है। OFS के हिस्से के रूप में 95.70 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री की गई। प्रमोटर जोगिंदर सिंह जसवाल, केतन रमानी और प्रीतेश रमानी ओएफएस में सेलिंग शेयरहोल्डर हैं, जिनमें से प्रत्येक ने 31.9 लाख शेयर बेचे। पैंटोमैथ कैपिटल एडवाइजर्स इस इश्यू के लिए एकमात्र बुक रनिंग लीड मैनेजर है, जबकि केफिन टेक्नोलॉजीज इस ऑफर के लिए रजिस्ट्रार है। रिफंड की प्रक्रिया 7 जून से शुरू हो जाएगी। NSE और BSE पर लिस्टिंग के लिए संभावित तारीख 10 जून है।
Kronox Lab Sciences के बारे में
गुजरात स्थित यह कंपनी फार्मास्यूटिकल, एग्रोकेमिकल, पर्सनल केयर, मेटल रिफाइनरी और एनिमल हेल्थ प्रोडक्ट्स जैसे डायवर्सिफाइड एंड यूजर्स इंडस्ट्रीज के लिए हाई प्योरिटी वाले स्पेशियलिटी फाइन केमिकल बनाती है। यह फॉस्फेट, सल्फेट, एसीटेट, क्लोराइड, साइट्रेट, नाइट्रेट्स, नाइट्राइट्स, कार्बोनेट, EDTA डेरिवेटिव्स, हाइड्रॉक्साइड, सक्सिनेट और ग्लूकोनेट सहित 185 से अधिक प्रोडक्ट ऑफर करती है, जो भारत और वैश्विक स्तर पर 20 से अधिक देशों में कस्टमर्स को सप्लाई किए जाते हैं।