Get App

Kronox Lab Sciences IPO Subscription: बाजार में भारी बिकवाली के बीच मजबूत रिस्पॉन्स, दूसरे दिन तक 24.59 गुना भरा इश्यू

Kronox Lab Sciences IPO Subscription status: कंपनी ने आईपीओ के लिए 129-136 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। निवेशकों के पास इस आईपीओ में 5 जून तक निवेश का मौका रहेगा। लोकसभा चुनाव के नतीजों से उभरी राजनीतिक अनिश्चितता के बीच BSE सेंसेक्स और निफ्टी 50 में आज करीब 6 फीसदी की गिरावट आई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 04, 2024 पर 8:07 PM
Kronox Lab Sciences IPO Subscription: बाजार में भारी बिकवाली के बीच मजबूत रिस्पॉन्स, दूसरे दिन तक 24.59 गुना भरा इश्यू
क्रोनॉक्स लैब साइंसेज के आईपीओ को आज 4 जून को बाजार में भारी बिकवाली के बीच मजबूत रिस्पॉन्स मिला है।

क्रोनॉक्स लैब साइंसेज के आईपीओ को आज 4 जून को बाजार में भारी बिकवाली के बीच मजबूत रिस्पॉन्स मिला है। सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन तक यह इश्यू 24.59 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे कुल 16.59 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है, जबकि ऑफर पर 66.99 लाख शेयर हैं। कंपनी ने आईपीओ के लिए 129-136 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। निवेशकों के पास इस आईपीओ में 5 जून तक निवेश का मौका रहेगा। कंपनी का इरादा आईपीओ के जरिए 130.15 करोड़ रुपये जुटाने का है। बता दें कि लोकसभा चुनाव के नतीजों से उभरी राजनीतिक अनिश्चितता के बीच BSE सेंसेक्स और निफ्टी 50 में करीब 6 फीसदी की गिरावट आई है।

Kronox Lab Sciences IPO subscription status: सब्सक्रिप्शन से जुड़ी डिटेल

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB)- 3.39 गुना

नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) - 52.94 गुना

रिटेल इंडिविजुअल इनवेस्टर्स (RII)- 24.55 गुना

सब समाचार

+ और भी पढ़ें