Get App

Kronox Lab Sciences IPO Subscription: अंतिम दिन निवेशकों ने जमकर लगाया दांव, अब तक 116 गुना भरा इश्यू

Kronox Lab Sciences IPO Subscription Status FInal day: कंपनी ने आईपीओ के लिए 129-136 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी का इरादा आईपीओ के जरिए 130.15 करोड़ रुपये जुटाने का है। इस आईपीओ में नए इक्विटी शेयर जारी नहीं किए गए हैं और यह यह पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) पर बेस्ड है

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Jun 05, 2024 पर 4:19 PM
Kronox Lab Sciences IPO Subscription: अंतिम दिन निवेशकों ने जमकर लगाया दांव, अब तक 116 गुना भरा इश्यू
क्रोनॉक्स लैब साइंसेज के आईपीओ को आज 5 जून को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।

क्रोनॉक्स लैब साइंसेज के आईपीओ को आज 5 जून को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन अब तक यह इश्यू 116 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे कुल 77.70 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है, जबकि ऑफर पर 66.99 लाख शेयर हैं। कंपनी ने आईपीओ के लिए 129-136 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी का इरादा आईपीओ के जरिए 130.15 करोड़ रुपये जुटाने का है। इस आईपीओ में नए इक्विटी शेयर जारी नहीं होंगे और यह यह पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) पर बेस्ड है।

Kronox Lab Sciences IPO subscription status: सब्सक्रिप्शन से जुड़ी डिटेल

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB)- 89.03 गुना

नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) - 300.94 गुना

रिटेल इंडिविजुअल इनवेस्टर्स (RII)- 52.13 गुना

सब समाचार

+ और भी पढ़ें