क्रोनॉक्स लैब साइंसेज के आईपीओ को आज 3 जून को निवेशकों की ओर से मजबूत रिस्पॉन्स मिला है। सब्सक्रिप्शन के पहले दिन ही यह इश्यू 11.10 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे कुल 7.43 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है, जबकि ऑफर पर 66.99 लाख शेयर हैं। माना जा रहा है कि एग्जिट पोल में स्थिर सरकार बनने के अनुमान के चलते बाजार में आई तेजी से आईपीओ को फायदा मिला है। कंपनी ने आईपीओ के लिए 129-136 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। निवेशकों के पास इस आईपीओ में 5 जून तक निवेश का मौका रहेगा। कंपनी का इरादा आईपीओ के जरिए 130.15 करोड़ रुपये जुटाने का है।
