Kundan Edifice IPO : कुंदन एडिफिस का आईपीओ अगले हफ्ते 12 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। यह SME सेगमेंट का आईपीओ है, जिसके लिए 91 रुपये प्रति शेयर का ऑफर प्राइस रखा गया है। कंपनी आईपीओ के जरिए 25.22 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। यह आईपीओ 15 सितंबर को बंद हो जाएगा। आईपीओ शेड्यूल के मुताबिक 26 सितंबर को कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग एनएसई इमर्ज पर होगी।
निवेशक कम से कम 1200 शेयरों के लॉट साइज में और उसके बाद 1,200 शेयरों के मल्टीपल में बोली लगा सकते हैं। इसका मतलब है कि रिटेल निवेशकों को कम से कम 109,200 रुपये का निवेश करना होगा। इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सर्विसेज कंपनी ने मार्केट मेकर के लिए 1.29 करोड़ रुपये के 1.41 लाख इक्विटी शेयर आरक्षित किए हैं। मार्केट मेकर पोर्शन से कम इश्यू 23.94 करोड़ रुपये के 20.3 लाख शेयरों का नेट इश्यू है। इसके अलावा, 'नेट इश्यू' का आधा हिस्सा खुदरा निवेशकों के लिए और शेष 50 फीसदी हिस्सा एचएनआई के लिए आरक्षित है।
कहां होगा फंड का इस्तेमाल
मुंबई स्थित कंपनी नेट फ्रेश इश्यू से होने वाली आय में से 15.45 करोड़ रुपये का इस्तेमाल इंक्रीमेंटल वर्किंग कैपिटल जरूरतों के लिए करेगी। इसके अलावा, शेष 6.08 करोड़ रुपये का उपयोग सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए होगा।
सब्सक्रिप्शन के बाद सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 21 सितंबर को होगा। वहीं, इक्विटी शेयर 25 सितंबर तक पात्र निवेशकों के डीमैट अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। असफल निवेशकों को 22 सितंबर तक उनका रिफंड मिल जाएगा। आईपीओ शेड्यूल के मुताबिक 26 सितंबर को कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग एनएसई इमर्ज पर होगी। फेडेक्स सिक्योरिटीज इस इश्यू का मर्चेंट बैंकर है, और कैमियो कॉरपोरेट सर्विसेज ऑफर का रजिस्ट्रार है।
प्रकाश उत्सर्जक डायोड (LED) स्ट्रिप लाइट बनाने वाली कंपनी ने मार्च FY23 को समाप्त वित्तीय वर्ष में 5.13 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है, जो पिछले वर्ष के 1.67 करोड़ रुपये से अधिक है। इसी अवधि के दौरान परिचालन से राजस्व 32.47 करोड़ रुपये से बढ़कर 60.22 करोड़ रुपये हो गया। EMS कंपनी ओरिजनल डिजाइन मैन्युफैक्चरर (ODM) होने के नाते ग्राहकों को प्रोडक्ट्स का डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई करती है। कंपनी इन प्रोडक्ट्स को अपने ब्रांड के तहत डिस्ट्रिब्यूट करती है। EMS इंडस्ट्री में इसका छह साल से अधिक का अनुभव है। FY23 में 65 फीसदी से अधिक बिजनेस इसके रीपीट कस्टमर्स से आया है।