Kwick Forensic Solutions IPO: ₹90 के शेयर का GMP ₹64, 71% का मुनाफे का संकेत; पहले दिन 2.68 गुना सब्सक्राइब

Kwick Forensic Solutions IPO: फोरेंसिक टेक्नोलॉजी कंपनी का IPO खुल गया है। ₹90 के अपर प्राइस बैंड पर GMP ₹64 है। पहले दिन इश्यू 2.68 गुना भरा। कंपनी के कारोबार और कमाई में भी तेज ग्रोथ दिखी है।

अपडेटेड Aug 27, 2026 पर 4:58 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Kwick Forensic Solutions फोरेंसिक साइंस, साइबर फोरेंसिक और डिजिटल फोरेंसिक से जुड़ा कारोबार करती है।

Kwick Forensic Solutions IPO: फोरेंसिक टेक्नोलॉजी और क्राइम इन्वेस्टिगेशन सॉल्यूशन कंपनी Kwick Forensic Solutions IPO 27 अगस्त को खुल गया है। इसमें 31 अगस्त तक पैसा लगाया जा सकता है। SME सेगमेंट के इस IPO का प्राइस बैंड ₹85 से ₹90 प्रति शेयर है। वहीं ग्रे मार्केट में शेयर ₹64 के प्रीमियम पर कारोबार कर रहा है। इससे ₹90 के अपर प्राइस बैंड के मुकाबले संभावित लिस्टिंग करीब ₹154 बनती है।

IPO की जरूरी बातें

Kwick Forensic Solutions IPO का कुल साइज ₹50.77 करोड़ है। इसमें ₹41.05 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹9.72 करोड़ का OFS शामिल है। IPO का लॉट साइज 1,600 शेयर है। यानी अपर प्राइस बैंड पर एक लॉट के लिए ₹1.44 लाख लगाने होंगे।


पहले दिन 2.68 गुना सब्सक्रिप्शन

Kwick Forensic Solutions IPO को पहले दिन अच्छा रिस्पॉन्स मिला। शाम तक इश्यू 2.68 गुना सब्सक्राइब हो चुका था। रिटेल निवेशकों का हिस्सा 4.88 गुना और NII हिस्सा 1.11 गुना भरा था। QIB कैटेगरी में अभी बोली नहीं आई थी।

GMP से 71% लिस्टिंग का संकेत

Kwick Forensic Solutions IPO का GMP ₹64 चल रहा है। अगर यह प्रीमियम लिस्टिंग तक बना रहता है, तो ₹90 के IPO प्राइस के मुकाबले शेयर करीब ₹154 पर लिस्ट हो सकता है। यानी करीब 71% का लिस्टिंग गेन बनता है। हालांकि GMP अनऑफिशियल संकेत है। इसे पक्की लिस्टिंग कीमत नहीं मानना चाहिए।

कंपनी क्या करती है?

Kwick Forensic Solutions फोरेंसिक साइंस, साइबर फोरेंसिक और डिजिटल फोरेंसिक से जुड़ा कारोबार करती है। कंपनी DNA फोरेंसिक, फिंगरप्रिंट और एविडेंस किट, डिजिटल फोरेंसिक उपकरण और मोबाइल क्राइम सीन इन्वेस्टिगेशन व्हीकल्स देती है। इसके ग्राहक पुलिस विभाग, फोरेंसिक लैब और सरकारी संस्थान हैं।

IPO का पैसा कहां लगेगा?

Kwick Forensic Solutions IPO से मिलने वाली रकम का बड़ा हिस्सा वर्किंग कैपिटल में लगाया जाएगा। करीब ₹31.42 करोड़ इसके लिए रखे गए हैं। बाकी पैसा सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों में इस्तेमाल होगा।

कंपनी की कमाई बढ़ी

Kwick Forensic Solutions का कारोबार FY26 में तेजी से बढ़ा। कंपनी की कुल आय 63% बढ़कर ₹105.80 करोड़ हो गई। FY25 में यह ₹65.08 करोड़ थी। इसी दौरान कंपनी का PAT 58% बढ़कर ₹13.51 करोड़ पहुंच गया। FY25 में मुनाफा ₹8.56 करोड़ था।

कब होगा अलॉटमेंट और लिस्टिंग?

Kwick Forensic Solutions IPO का अलॉटमेंट 1 सितंबर को होने की उम्मीद है। शेयरों की BSE SME पर लिस्टिंग 3 सितंबर को हो सकती है। कंपनी ने IPO से पहले एंकर निवेशकों से ₹14.43 करोड़ जुटाए हैं।

IPO Allotment Alert: 105x सब्सक्रिप्शन वाले आईपीओ का आज होगा अलॉटमेंट, 40% है GMP! ऐसे चेक करें स्टेटस

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।