Landmark Cars IPO: अगले हफ्ते खुलेगा 552 करोड़ का आईपीओ, ग्रे मार्केट से मिल रहे मजबूत संकेत

Landmark Cars IPO: लैंडमार्क कार्स का आईपीओ अगले हफ्ते सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस आईपीओ को लेकर ग्रे मार्केट में शानदार रिस्पांस दिख रहा है। लैंडमार्क कार्स के 552 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत 150 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे

अपडेटेड Dec 10, 2022 पर 1:49 PM
Landmark Cars देश में मर्सिडीज-बेंज, होंडा, जीप, वोक्सवेगन और रेनॉल्ट की कारों के अलावा अशोक लीलैंड की कॉमर्शियल गाड़ियों की खुदरा बिक्री के लिए डीलर है।

Landmark Cars IPO: लैंडमार्क कार्स का आईपीओ अगले हफ्ते 13-15 दिसंबर के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस आईपीओ को लेकर ग्रे मार्केट में शानदार रिस्पांस दिख रहा है। इसके शेयर 53 रुपये की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर ट्रेड हो रहे हैं। हालांकि जानकारों के मुताबिक सिर्फ ग्रे मार्केट से मिले संकेतों के आधार पर निवेश करना सही नहीं है। इसकी बजाय कंपनी के फंडामेंटल्स और वित्तीय प्रदर्शन के आधार पर फैसला लेना चाहिए। मर्सिडीज-बेंज (Mercedes-Benz), होंडा (Honda), जीप (Jeep), Volkswagen (वोक्सवेगन) और रेनॉल्ट (Renault) की डीलर लैंडमार्क कार्स (Landmark Cars) के 552 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत 150 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे।

Sula Vineyards IPO: अगले हफ्ते खुलेगा सुला का आईपीओ, मार्केट एक्सपर्ट्स इस कारण उत्साहित, ग्रे मार्केट में भी दिख रहा दम

Landmark Cars IPO की डिटेल्स


लैंडमार्क कार्स का 552 करोड़ रुपये का आईपीओ अगले हफ्ते 13-15 दिसंबर के बीच खुलेगा। इस आईपीओ के तहत 150 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे। इसके अलावा TPG Growth II SF, Aastha Ltd, Garima Misra और प्रमोटर Sanjay Thakker 402 करोड़ रुपये के शेयरों की ऑफर फॉर सेल (OFS) विंडो के तहत बिक्री होगी। इस इश्यू के लिए 481-506 रुपये का प्राइस बैंड और 29 शेयरों का लॉट साइज फिक्स है। एंप्लाई को 48 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।

इश्यू का 35 फीसदी हिस्सा खुदरा निवेशकों, 15 फीसदी हिस्सा हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल्स (HNI) और 50 फीसदी हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बॉयर्स (QIB) के लिए आरक्षित है। शेयरों का अलॉटमेंट 20 दिसंबर को फाइनल होगा और लिस्टिंग 23 दिसंबर को हो सकती है। इश्यू के लिए रजिस्ट्रार लिंक इनटाइम इंडिया है। नए शेयरों को जारी कर जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कर्ज चुकता करने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में करेगी।

IPO News: अगले हफ्ते चार आईपीओ में पैसे लगाने का मौका, 122% तक हो सकती है कमाई

कंपनी के बारे में डिटेल्स

लैंडमार्क कार्स देश में मर्सिडीज-बेंज, होंडा, जीप, वोक्सवेगन और रेनॉल्ट की कारों के अलावा अशोक लीलैंड की कॉमर्शियल गाड़ियों की खुदरा बिक्री के लिए डीलर है। यह नई गाड़ियों की बिक्री, उनकी सर्विसिंग और रिपेयरिंग, सेकंड हैंड गाड़ियों की बिक्री और इंश्योरेंस पॉलिसी की बिक्री जैसी सर्विसेज मुहैया कराती है।

कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो वित्त वर्ष 2021-22 में सालाना आधार पर इसका रेवेन्यू 52 फीसदी की उछाल के साथ 2989 करोड़ रुपये पर रहा जबकि नेट प्रॉफिट इसी अवधि में 6 गुना बढ़कर 66 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। जून 2022 तिमाही में कंपनी को 802 करोड़ रुपये का रेवेन्यू और 18 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हासिल हुआ।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।