IPO के पहले छंटनी, ग्रॉसरी डिलीवर करने वाली Dunzo का बड़ा धमाका, इस कारण 30% एंप्लॉयीज की हुई छुट्टी

Dunzo IPO: ग्रॉसरी डिलीवरी करने वाली दिग्गज ऑनलाइन प्लेटफॉर्म डुंजो (Dunzo) ने आईपीओ लाने से पहले अपनी बिजनेस स्ट्रैटजी में बड़ा फेरबदल किया है। कंपनी ने अपने 30 फीसदी एंप्लॉयीज को कंपनी से बाहर निकाल दिया है। इसके अलावा कंपनी ने 7.5 करोड़ डॉलर का फंड भी जुटा लिया है। डुंजो का आईपोओ वर्ष 2025 में लाने की योजना है

अपडेटेड Apr 06, 2023 पर 10:51 AM
Story continues below Advertisement
Dunzo ने बुधवार 5 अप्रैल को एक टाउनहॉल में अपने एंप्लॉयीज को छंटनी के बारे में जानकारी दी और कहा कि कंपनी आईपीओ लाने से पहले मुनाफे में आने के लिए एक बिजनेस स्ट्रैटजी पर विचार कर रही है। इसके बाद कंपनी ने छंटनी का धमाका कर दिया।

Dunzo IPO: ग्रॉसरी डिलीवरी करने वाली दिग्गज ऑनलाइन प्लेटफॉर्म डुंजो (Dunzo) ने आईपीओ लाने से पहले अपनी बिजनेस स्ट्रैटजी में बड़ा फेरबदल किया है। कंपनी ने अपने 30 फीसदी एंप्लॉयीज को कंपनी से बाहर निकाल दिया है। इसका मतलब हुआ कि इसने 300 एंप्लॉयीज की छंटनी की है। इसके अलावा कंपनी ने 7.5 करोड़ डॉलर का फंड भी जुटा लिया है। सीएनबीसी टीवी-18 को यह जानकारी सूत्रों के हवाले से मिली है। छंटनी और फंड जुटाने से डुंजो को आईपीओ से पहले मुनाफे में आने में मदद मिलेगी। इसका आईपोओ वर्ष 2025 में लाने की योजना है।

कंपनी ने बुधवार 5 अप्रैल को एक टाउनहॉल में अपने एंप्लॉयीज को छंटनी के बारे में जानकारी दी और कहा कि कंपनी आईपीओ लाने से पहले मुनाफे में आने के लिए एक बिजनेस स्ट्रैटजी पर विचार कर रही है। इसके बाद कंपनी ने छंटनी का धमाका कर दिया।

Hero MotoCorp VRS: हीरो ने क्यों खोला वीआरएस का ऑप्शन? कंपनी की ये है योजना


Dunzo ने जनवरी में ही दे दिए थे संकेत

डुंजो के फाउंडर कबीर बिश्वास ने जनवरी में ही छंटनी के संकेत दे दिए थे। उस समय कबीर ने सीएबीसी-टीवी18 के कहा था कि उनकी कंपनी ऑर्गेनाइजेशन में बदलाव पर विचार कर रही है और इसके फिर से ऑर्गेनाजेशन में एंप्लॉयीज पर असर दिख सकता है। अब कंपनी ने छंटनी कर दी है। इसके अलावा कंपनी ने 7.5 करोड़ डॉलर का फंड भी जुटा लिया है। यह फंड मौजूदा निवेशकों से कंवर्टिबल नोट्स के जरिेए जुटाए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक डुंजो ने जिन निवेशकों से पैसे जुटाए हैं, उनमें गूगल और रिलायंस भी हो सकती है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल, नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसकी एकमात्र लाभार्थी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।

Moneycontrol News

Moneycontrol News

Tags: #IPO

First Published: Apr 06, 2023 9:59 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।