Get App

LIC IPO: शेयर अलॉटमेंट के बाद इनवेस्टर्स खुश हैं या मायूस? जानिए उन्होंने क्या कहा

LIC ने प्रति शेयर 949 रुपये के प्राइस (Share Allotment Price) पर शेयर अलॉट किया है। अब इनवेस्टर्स की नजरें इस शेयर की लिस्टिंग पर हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड May 13, 2022 पर 3:54 PM
LIC IPO: शेयर अलॉटमेंट के बाद इनवेस्टर्स खुश हैं या मायूस? जानिए उन्होंने क्या कहा
मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि अलॉटमेंट के आंकड़ों को देखने से ऐसा लगता है कि पॉलिसीहोल्डर्स कैटेगरी में ज्यादा सब्सक्रिप्शन का असर शेयरों के अलॉटमेंट पर पड़ा है। इस कैटेगरी में यह इश्यू 6 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ था।

LIC ने शेयरों का आवंटन कर दिया है। कंपनी ने बोली लगाने वाले इनवेस्टर्स को गुरुवार देर रात शेयर अलॉट (Allotment of LIC Shares) कर दिए। कंपनी ने प्रति शेयर 949 रुपये के प्राइस (Share Allotment Price) पर शेयर अलॉट किया है। अब इनवेस्टर्स की नजरें इस शेयर की लिस्टिंग पर हैं। एलआईसी के शेयर 17 मई को बीएसई और एनएसई में लिस्ट (Listing of LIC Shares) होंगे। फिर, इनवेस्टर्स बीएसई और एनएसई में इस शेयर को खरीद और बेच सकेंगे।

मनीकंट्रोल ने एलआईसी के शेयरों के अलॉटमेंट के बाद इनवेस्टर्स की प्रतिक्रिया जानने की कोशिश की। इसके लिए इस आईपीओ में बोली लगाने वाले कई इनवेस्टर्स से बात की।

गाजियाबाद के दिनेश शर्मा ने बताया कि उन्होंने रिटेल कैटेगरी और पॉलिसीहोल्डर्स कैटेगरी में अप्लाई किया था। इसका मतलब है कि उन्होंने दोनों ही कैटेगरी में अप्लाई किया था। उन्हें पॉलिसीहोल्डर्स कैटेगरी में शेयर अलॉट नहीं हुए हैं। रिटेल में उन्होंने दो लॉट के लिए बोली लगाई थी। उन्हें एक लॉट अलॉट हुआ है। यह पूछने पर कि क्या वे अलॉटमेंट से खुश हैं, उन्होंने कहा कि बाजार की स्थिति बहुत डांवाडोल है। इसलिए अलॉटमेंट से वे ज्यादा उत्साहित नहीं हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें