LIC IPO: कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 17 मई को, जानिए इश्यू प्राइस, अलॉटमेंट और लिस्टिंग डेट सहित हर जरूरी जानकारी

कमजोर मार्केट सेंटीमेंट के कारण इश्यू साइज 60% घटाकर 3.5% कर दिया गया है। यह पहले 5% था।

अपडेटेड Apr 27, 2022 पर 5:42 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
LIC IPO: कंपनी का इश्यू 4 मई को खुलेगा और 9 मई को बंद होगा

LIC IPO: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी के इश्यू से जुड़ी हर जानकारी अब आपके सामने है। अगर आप भी LIC के इश्यू में निवेश करना चाहते हैं तो अपने काम की सारी बातें जान लीजिए। यह एक दिन पहले ही पता चल चुका है कि कंपनी का इश्यू 4 मई को खुलेगा और 9 मई को बंद होगा।

जानिए इससे जुड़ी हर बात

कंपनी का इश्यू 4 मई को खुलेगा और 9 मई को बंद होगा।


कंपनी का एंकर बुक 2 मई को खुलेगा।

LIC के शेयरों का इश्यू प्राइस 902-949 रुपए तय किया है।

कंपनी अपने इश्यू पर पॉलिसीहोल्डर्स को डिस्काउंट दे रही है

पॉलिसीहोल्डर्स को कंपनी का इश्यू 60 रुपए सस्ता मिलेगा।

रिटेल इनवेस्टर्स और कर्मचारियों को कंपनी का इश्यू 45 रुपए कम दाम पर मिलेगा।

कंपनी के शेयरों का अलॉटमेंट 12 मई को होगा। जिन लोगों को शेयर मिल जाएंगे उनके डिमैट अकाउंट में शेयर 16 मई को नजर आने लगेंगे। जिन लोगों को यह शेयर नहीं मिल पाएंगे, उनका पैसा भी 16 मई तक रिफंड हो जाएगा।

कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 17 मई को हो सकती है।

LIC के शेयरों का फेस वैल्यू 10 रुपए तय किया गया है।

सरकार इस इश्यू में 3.5% हिस्सेदारी बेचेगी।

कमजोर मार्केट सेंटीमेंट के कारण इश्यू साइज 60% घटाकर 3.5% कर दिया गया है। यह पहले 5% था।

इश्यू साइज छोटा होने के बाद भी यह देश का सबसे बड़ा IPO होगा।

LIC ऑफर फॉर सेल में 22.13 करोड़ शेयर ऑफर कर रही है।

कंपनी ने 5.92 करोड़ शेयर एंकर इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व रखा है। कर्मचारियों के लिए 15.8 लाख शेयर रिजर्व रखा गया है।

वहीं पॉलिसीहोल्डर्स के लिए 2.21 करोड़ शेयर अलग रखा गया है। क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए 9.83 करोड़ शेयर आरक्षित हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।